Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायगनल रोड स्थित पंचभवन में 10 जुलाई की देर रात हुए 15 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी गए चांदी के 15 सिक्के, सोने की टूटी हुई तीन चूड़ियां, 31500 रुपये कैश और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    चोरी की घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पियूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य और मानव खुफिया सूचना के आधार पर त्वरित जांच शुरू की।

    जांच के क्रम में आरोपितों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपितों में जुगसलाई बलदेव बस्ती निवासी रोहित राब उर्फ लल्ला (21), विकास दास उर्फ अंडा बच्चा (19), बागबेड़ा कॉलोनी निवासी अमन कुमार उर्फ गोरी उर्फ राहुल (26), बागबेड़ा गाड़ाबासा निवासी आकाश पात्रो उर्फ एजे (27) और एग्रिको शिव सिंह बगान का रजनीश लाल (54) शामिल हैं।

    पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि अमन उर्फ राहुल के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि लल्ला और अंडा बच्चा के खिलाफ दो-दो एवं रजनीश लाल के खिलाफ एक मामला पूर्व से दर्ज है। सभी आरोपित पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

    एसएसपी पियूष पांडेय ने शनिवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इस अभियान में डीएसपी मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, एसआई आकाश पांडेय, रंजीत यादव, सोनू कुमार, निरज कुमार, एएसआई दिलीप यादव तथा सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

    Also Read : लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    15 लाख की चोरी का खुलासा five arrested by police Theft of Rs. 15 lakhs revealed पांच चढ़े पुलिस के हत्थे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल
    Next Article कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी : आदित्य साहू

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.