Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी : आदित्य साहू
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी : आदित्य साहू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी है। पिछड़ों का विरोध कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है। कांग्रेस पार्टी फिर से पिछड़ा समाज का हितैषी बनने का दिखावा कर रही है। सांसद साहू ने भाजपा पार्टी कार्यालय में आज कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को कभी भी संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। मंडल कमीशन की रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिसे वीपी सिंह की सरकार ने लागू किया। उन्होंने कहा कि एक परिवार को महिमा मंडित करने में अनेक विद्वान और जनाधार वाले पिछड़े नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने बार बार अपमानित किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पिछड़ों की हितैषी बनने का नाटक कर रही जबकि कांग्रेस समर्थित हेमंत सरकार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बिना पिछड़ा समाज के आरक्षण के संपन्न हुए।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिम समाज के लिए आरक्षित कर रही है और झारखंड में पिछड़ों के हित की बात कर रही।यह तो साफ तौर पर उसकी नियत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज तक राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जो आरक्षण के प्रतिशत को बढ़ाने केलिए पहली संवैधानिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव को पता होगा कि बाबूलाल मरांडी के मंत्रिमंडल में जिसमें वे स्वयं भी शामिल थे, पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाने की कोशिश की गई थी। लेकिन कोर्ट के निर्देश में उसे लागू नहीं किया जा सका।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के कल्याण के लिए समर्पित है। आज 11 वर्षों से पिछड़ा समाज से आनेवाले गरीब का बेटा भारत का लोकप्रिय प्रधानमंत्री है। उनके कैबिनेट में दर्जनों मंत्री पिछड़े समाज से हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अगर पिछड़ों की चिंता है तो राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण दिलाना सुनिश्चित करे। केवल बयानबाजी से पिछड़े समाज का कल्याण नहीं होगा। उसे धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी भी राज्य सरकार की है।

    Also Read : राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    character and face of the Congress are anti-backward: Aditya Sahu The conduct कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा पिछड़ा विरोधी : आदित्य साहू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article चाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.