Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO विश्व धरोहर सूची में मिली जगह, PM ने दी बधाई
    ट्रेंडिंग

    मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO विश्व धरोहर सूची में मिली जगह, PM ने दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मराठा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र में एक ऐतिहासिक फैसले में ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप ऑफ इंडिया’ को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह भारत की 44वीं संपत्ति है, जिसे यह प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मान प्राप्त हुआ है। यह मान्यता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य प्रतिभा और ऐतिहासिक निरंतरता को दर्शाती है।

    59 मिनट की चर्चा में लिया गया फैसला

    जनवरी 2024 में विश्व धरोहर समिति के विचारार्थ भेजे गए इस प्रस्ताव पर 18 महीने की कठिन प्रक्रिया के बाद, जिसमें सलाहकार निकायों के साथ तकनीकी बैठकें और आईसीओएमओएस के मिशन दौरे शामिल थे। शुक्रवार को पेरिस स्थित UNESCO मुख्यालय में यह निर्णय लिया गया। समिति की बैठक में 20 में से 18 सदस्य देशों ने भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया। 59 मिनट की चर्चा के बाद सभी सदस्य देशों, UNESCO, विश्व विरासत केंद्र और सलाहकार निकायों (आईसीओएमओएस, आईयूसीएन) ने भारत के प्रतिनिधिमंडल को बधाई दी।

    इन किलों को मिली मान्यता

    महाराष्ट्र और तमिलनाडु में फैले चयनित स्थलों में महाराष्ट्र के साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु का गिंजी किला शामिल हैं। ये किले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और महाराष्ट्र सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय द्वारा संरक्षित हैं। ये किले तटीय चौकियों से लेकर पहाड़ी गढ़ों तक विभिन्न भूभागों में स्थित हैं, जो रणनीतिक रक्षा योजना और दुर्ग निर्माण की नवीन परंपराओं को दर्शाते हैं।

    किलों का वर्गीकरण

    साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, रायगढ़, राजगढ़ और गिंजी पहाड़ी किले हैं। प्रतापगढ़ घने जंगलों में बसा एक पहाड़ी वन किला है। पन्हाला एक पहाड़ी पठार किला है। विजयदुर्ग एक तटीय किला है, जबकि खंडेरी, सुवर्णदुर्ग और सिंधुदुर्ग द्वीपीय किले हैं।

    नेताओं ने दी बधाई

    PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए देशवासियों को बधाई दी। यह सम्मान भारत के सैन्य और सांस्कृतिक इतिहास को वैश्विक मंच पर और सशक्त करता है।

    Also Read : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    Maratha Military Landscape gets place in UNESCO World Heritage List PM congratulates PM ने दी बधाई मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO विश्व धरोहर सूची में मिली जगह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार
    Next Article पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.