Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गांधी-शास्त्री जयंती पर रामगढ़ में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
    झारखंड

    गांधी-शास्त्री जयंती पर रामगढ़ में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने रामगढ़ शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जिसके बाद मुक्तिधाम स्थित गांधी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

    गांधी घाट पर उपायुक्त रामगढ़, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.

    मुक्तिधाम स्थित गांधी घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामगढ़  चंदन कुमार ने कहा कि जब भी आपको वहम हो और लगे कि आपने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लिया है तो अपने आस-पास के सबसे दिन-हीन/कमजोर और अंतिम व्यक्ति को देखिए और विचार कीजिए कि आपने आज तक अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, उससे उस व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है. उसके जीवन में कुछ परिवर्तन हुआ और जब आप यह सोचेंगे तो आपका वहम खुद ही कम होने लगेगा. इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी व्यक्ति बड़ा इससे नहीं होता कि उसने कितना धन कमाया या सोशल मीडिया पर उसके कितने फॉलोअर्स हैं, व्यक्ति बड़ा तब होता है जब वह समाज के उस दिन-हीन/कमजोर और अंतिम व्यक्ति के लिए कुछ कर सकने में सक्षम हो या कर पाए. इसी संकल्प के साथ जीवन के रूप रेखा में अवश्य ही गांधी जी के इस मंतर को शामिल करें. अपने साथ-साथ अपने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करें.

    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि गांधी घाट के विद्युत सौदाहगृह को भी जल्द से जल्द क्रियान्वित करने हेतु कार्य किया जा रहे हैंल जल्द ही इसे शुरू भी कर दिया जाएगा. गांधी घाट को केवल छठ घाट ही नहीं बल्कि एक वृहद योजना के रूप में विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है. एक भव्य तोरण द्वार का भी निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा.

    पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करते हुए सत्य, अहिंसा, त्याग तथा स्वच्छता का पालन करने की अपील की.

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदर्शों का पालन करते हुए देश व समाज के कल्याण में अपना योगदान दें. इसी क्रम में चाइल्डस वर्ल्ड विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा रामगढ़ शहर के थाना चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

    कार्यक्रम के दौरान मुक्तिधाम संस्था से कमल किशोर बगड़िया के द्वारा मुक्तिधाम संस्था के माध्यम से आम जनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं आदि की जानकारी दी गई. मौके पर निवर्तमान विधायक 23-रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र ममता देवी, जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: 52 करोड़ कर दिया खर्च, झारखंड में जमीन विवाद का नहीं हुआ अंत

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramgarh Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article52 करोड़ कर दिया खर्च, झारखंड में जमीन विवाद का नहीं हुआ अंत
    Next Article सुपरस्टार बनने का है मौका, सारेगामा ने शुरू किया ये कांटेस्ट

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    Latest Posts

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.