Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा : मनजिंदर सिंह सिरसा
    ट्रेंडिंग

    मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा : मनजिंदर सिंह सिरसा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनीष सिसोदिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन भेजे जाने पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने जिस तरह से स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा है, वह अब सबके सामने आएगा.

    दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान में कहा, “देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को आज एसीबी ने तलब किया है, उसका पर्दाफाश हो गया है. आप जरा सोचिए, स्कूलों में कक्षा-कक्ष निर्माण से जुड़ा इतना बड़ा घोटाला हुआ. यहां तक कि अस्थायी आश्रयों का बिल भी 8,800 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से दिया गया. उन्होंने दो हजार करोड़ रुपए अपने 34 चहेतों को दे दिए और खुद ही आर्किटेक्ट से रेट तय कराया. उन्होंने दिल्ली की जनता के करोड़ों रुपए लूटने का काम किया.”

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया ने जिस तरह से दोनों हाथों से दिल्ली को लूटा था, अब हिसाब देने का समय आ गया है. हमें तसल्ली है कि अब एसीबी इस मामले की जांच करेगी और मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन ने जिस तरह से स्कूलों के नाम पर दिल्ली को लूटा है, वह अब सबके सामने आएगा.” भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन भेजा है. एसीबी ने सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने को कहा है.

    दरअसल, क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ बीते 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी. भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को सरकारी स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में कथित 2,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में समन जारी किया है. उन दोनों पर बीते 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी. सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने के लिए बुलाया गया है.

    बता दें कि यह मामला करीब 2000 करोड़ रुपए के कथित घोटाले से जुड़ा है. करीब 12,748 क्लासरूम और इमारतों के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप है. एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि क्लासरूम के निर्माण की लागत को असामान्य रूप से बढ़ाया गया. साथ ही यह भी पता चला कि क्लासरूम्स को सेमी-पर्मानेंट स्ट्रक्चर के रूप में बनाया गया. इसके अलावा, जिन ठेकेदारों को इसका ठेका मिला था, उनके संबंध ‘आप’ पार्टी से जुड़े थे.

    Also Read : बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार

    Aam Aadmi Party AAP leader Manish Sisodia AAP vs BJP ACB summons ACB समन Anti-Corruption Bureau BJP leader Manjinder Singh Sirsa corruption case Delhi classroom construction scam Delhi politics Delhi school scam education department corruption political response Satyendar Jain Summons Issued आप नेता मनीष सिसोदिया आप बनाम भाजपा आम आदमी पार्टी एंटी करप्शन ब्यूरो दिल्ली क्लासरूम निर्माण घोटाला दिल्ली राजनीति दिल्ली स्कूल घोटाला भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भ्रष्टाचार मामला राजनीतिक प्रतिक्रिया शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार सत्येंद्र जैन समन जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपड़ोसी के घर देर रात घुस गया युवक, फिर मिली डेड बॉडी
    Next Article लंबे इंतजार के बाद आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.