Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मनीष कश्यप को प्रवासी श्रमिकों के फर्जी वीडियो मामले में मिली जमानत, मदुरै कोर्ट ने हटाया NSA
    क्राइम

    मनीष कश्यप को प्रवासी श्रमिकों के फर्जी वीडियो मामले में मिली जमानत, मदुरै कोर्ट ने हटाया NSA

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023Updated:November 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों के फर्जी वीडियो बना कर शेयर करने के आरोप में जेल गए यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है. तमिलनाडु के मदुरै की अदालत ने मनीष कश्यप की जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है. शुक्रवार को हुई कार्यवाही में अंतिम सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मनीष कश्यप पर लगे NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की धाराओं को भी हटा लिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी याचिका के जवाब में उन्हें हाई कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया था. बता दें कि तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी श्रमिकों पर हमले के फर्जी वीडियो साझा करने के आरोपी मनीष कश्यप फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं.

    अगस्त में पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें बेउर जेल में रखने का आदेश दिया था

    बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा दायर वित्तीय गड़बड़ी के एक मामले में इस साल अगस्त में पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें बेउर जेल में रखने का आदेश दिया था. इससे पहले तमिलनाडु पुलिस की टीम कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे पटना से ले आई थी. मदुरै कोर्ट ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

    जेल से बाहर आने के लिए अभी करना होगा इंतजार

    हालांकि मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी को मदुरै अदालत ने फर्जी वीडियो मामले में जमानत दे दी है और उनके खिलाफ एनएसए (NSA) मामला खत्म कर दिया गया है. इसके बाद भी उन्हें जेल से बाहर आने के लिए इंतजार करना होगा. क्योंकि उनके ऊपर बिहार में कई अन्य मामले चल रहें हैं. ईओयू ने मनीष कश्यप के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे जिसमें बेतिया मामले में उन पर एक बैंक मैनेजर को उसके आधिकारिक कर्तव्यों के पालन में बाधा डालने का आरोप है.

    ये भी पढ़ें:बच्चों के सिलेबस में शामिल होगा योग, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    EOU NSA आज की खबर आर्थिक अपराध इकाई करंट न्यूज कोर्ट जमानत जोहार लाइव डेली न्यूज तमिलनाडु ताजा खबर न्यायिक हिरासत न्यूज हेडलाइन पटना पुलिस प्रोडक्शन वारंट फर्जी वीडियो बेउर जेल बेतिया मदुरै कोर्ट मनीष कश्यप मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी मुख्य समाचार यूट्यूबर यूट्यूबर मनीष कश्यप राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुप्रीम कोर्ट स्थानीय खबर हाई कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनतेरसः सोना-चांदी के साथ-साथ वाहन व मोबाइल की खूब हुई बिक्री
    Next Article धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषण लेने के लिये लोगों की उमड़ी भीड़

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    क्राइम

    रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    क्राइम

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    क्राइम

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.