Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट से टकराई कार, चालक गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट से टकराई कार, चालक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. आठ जनवरी को एक कार व्हाइट हाउस के गेट से टकरा गई. चालक को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है. घटना से सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है. फिलहाल, सीक्रेट सर्विस के अधिकारी का कहना है कि घटना के कारण और तरीके की जांच की जा रही है.

    #WATCH | Washington, DC: A vehicle crashed into a gate of the White House complex on January 8. A driver was taken into custody as ‘the cause and manner’ of the incident is being investigated, reports Reuters citing the US Secret Service.

    (Source: Reuters) pic.twitter.com/WHt5ilnbWc

    — ANI (@ANI) January 9, 2024


    सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे एक वाहन व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी गेट से टकरा गया था. घटना की जांच की जा रही है. चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे. हालांकि, दुर्घटना की वजह से 15वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर यातायात में देरी हुई.

    पहले भी सुरक्षा में लग चुकी है सेंध

    इससे पहले 17 दिसंबर को, सुरक्षा कारणों से सड़क को रोकने वाली एक आधिकारिक एसयूवी में 46 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेज फोर्ड सेडान से टक्कर मार दी थी. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.हालांकि सुरक्षा के नजरिए से यह घटना काफी बड़ी थी, लेकिन बाइडन और उनकी पत्नी जिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. यूएस सीक्रेट सर्विस ने बाद में बताया था कि यह एक दुर्घटना थी और किसी भी तरह का हमला नहीं था. अधिकारियों ने शख्स पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप लगाए थे.

    यह घटना डेलावेयर के विल्मिंगटन में हुई थी, जहां बाइडन जिल के साथ अपनी पार्टी के प्रचार अभियान केंद्र में रात्रिभोज के लिए गए थे. टक्कर तब हुई जब बाइडन इमारत से बाहर आए और प्रेस के सदस्यों से बात कर रहे थे. सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत फोर्ड को घेर लिया और बाइडन को उनके आधिकारिक वाहन में बैठाकर बाहर ले गए थे.

    इसे भी पढ़ें: 10 जनवरी के बाद गिरेगा पारा, छायेंगे बादल पर बारिश के आसार नहीं

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Security Today's News US President White House अमेरिकी राष्ट्रपति आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज व्हाइट हाउस सिटी न्यूज सुरक्षा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 जनवरी के बाद गिरेगा पारा, छायेंगे बादल पर बारिश के आसार नहीं
    Next Article पटना साहिब स्टेशन पर 40 ट्रेनों का होगा ठहराव, प्रकाश पर्व को लेकर रेलवे ने लिया निर्णय

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.