Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा : बैंक कर्मी की मिलीभगत से साइबर क्राइम की बड़ी वारदात, करोड़ों का ट्रांजैक्शन
    झारखंड

    जामताड़ा : बैंक कर्मी की मिलीभगत से साइबर क्राइम की बड़ी वारदात, करोड़ों का ट्रांजैक्शन

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। जामताड़ा में आईसीआईसीआई बैंक के कर्मी की मिलीभगत से साइबर क्राइम की बड़ी वारदात अंजाम दी गई है। बैंक के छह अकाउंट से 20 दिनों में लगभग तीन करोड़ की रकम का ट्रांजैक्शन किया गया है।

    हैरानी की बात है कि जिनके अकाउंट्स से रकम इधर-उधर की गई, उन्हें इसकी भनक तक नहीं मिली। आशंका है कि रकम साइबर क्रिमिनल्स के किसी संगठित गैंग के हो सकते हैं या फिर यह ब्लैक मनी को व्हाइट करने की किसी साजिश का हिस्सा है। पुलिस ने बैंक के सेल्स मैनेजर गौरव कुमार सिंह और जामताड़ा के फतेहपुर निवासी उज्जवल महथा को गिरफ्तार कर दो दिन पहले ही जेल भेजा है।

    जामताड़ा पुलिस और साइबर क्राइम विंग को मामले की जांच के दौरान जो क्लू हाथ लगे हैं, उसके अनुसार इन खातों में बिहार से बल्क कैश ट्रांसफर किया गया। फिर उन्हें महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों के अकाउंट्स में भेज दिया गया। मामले में गिरफ्तार किए दो लोगों के अलावा जिन अन्य आरोपितों को अब तक चिन्हित किया गया है, उनमें जामताड़ा के अग्निवेश, फतेहपुर थाना क्षेत्र का भोलू कोल और बिहार के नालंदा निवासी शुभम राज शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है।

    बताया गया कि उज्जवल महथा नामक शख्स ने इलाके के आठ लोगों को लोन दिलाने के नाम पर आईसीआईसीआई के जामताड़ा ब्रांच में उनके करंट अकाउंट खुलवाए। अकाउंटधारकों को बैंक पासबुक, एटीएम, चेकबुक सहित कोई कागजात नहीं दिया गया। जिनके अकाउंट खुलवाए गए थे, उनमें एक होमगार्ड जवान फतेहपुर निवासी, नरसिंह हांसदा शामिल हैं।

    नरसिंह हांसदा और संतोष पंडित नामक अकाउंटधारकों को अचानक अपने खातों के जरिए ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली तो उन्होंने बैंक पहुंचकर दरियाफ्त की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जामताड़ा के पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गियारी का कहना है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनमें कई बाहर के राज्यों के हैं। जांच कर रही पुलिस टीम और टेक्निकल सेल की ओर से एक-एक पहलू की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

    #Jharkhand News cybercrime ICICI Bank Jamtara Major incident of cybercrime transaction worth crores
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, रख-रखाव का लिया जायजा
    Next Article झारखंड में पेट्रोल से महंगा टमाटर!, हरी सब्जी खरीदने में आम आदमी के छूटे रहे पसीने

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.