Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में पेट्रोल से महंगा टमाटर!, हरी सब्जी खरीदने में आम आदमी के छूटे रहे पसीने
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में पेट्रोल से महंगा टमाटर!, हरी सब्जी खरीदने में आम आदमी के छूटे रहे पसीने

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। लगातार बढ़ रहे टमाटर के दामों ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। बे-मौसम हुई बारिश की वजह से बढ़े टमाटर के दामों में बढ़ोतरी बरकरार है। वहीं झारखंड की राजधानी रांची में टमाटर और सब्जियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही बाजार में कुछ सब्जियों को छोड़कर 50 रुपये किलो से कम की कोई नहीं है। किलो की जगह लोग पाव में सब्जी खरीद रहे हैं। रॉकेट की रफ्तार से टमाटर की कीमत बढ़ रही है। जहां कुछ दिन पहले 50 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 120 रुपये किलो पहुंच गया।

    वहीं बैगन भी 60 रुपये किलो पहुंच गया। सब्जी की कीमत बढ़ने से गृहिणियों का बजट गड़बड़ा गया है। दो-तीन की जगह एक सब्जी से ही काम चला रहीं हैं। वहीं कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से आवक कमजोर हो गयी. राज्य के अलग-अलग मंडियों से सब्जी का आवक होती है। जहां हर दिन 30 से 32 गाड़ी सब्जी रांची की मंडी में आती है, वह घटकर अब 15 से 18 गाड़ी पर आ गयी है। आवक कमजोर होने से सब्जी के भाव तेज हो गये। बाजार में एक ग्राहक ने बताया कि, टमाटर इतना महंगा हो गया है कि खरीदना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर हो गया है, लेकिन खाना है तो खरीदना पड़ रहा है।

    • सब्जियों के दाम इस प्रकार हैं

    बाजार में टमाटर 100 से 120 रुपए बिक रहा है. खीरा 40 से 50 रुपए किलो, फूलगोभी 40 से 60 रुपए, पटल 25 से 30 रुपए, पत्तागोभी 25 से 40 रुपए, बैंगन 50 रुपए, भिंडी 30 से 40 रुपए, परवल 40 से 60 रुपए, धनिया पत्ता 200 से 300 रुपए, अदरक 300 से 350, लहसुन 200 रुपए किलो पहुंच गया है।

    Common man sweats in buying green vegetables in Jharkhand Cucumber spoiled the budget of the common man's house The ever-increasing prices of tomatoes Tomato Price In Jharkhand vegetables
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा : बैंक कर्मी की मिलीभगत से साइबर क्राइम की बड़ी वारदात, करोड़ों का ट्रांजैक्शन
    Next Article जमशेदपुर : आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.