Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान
    क्राइम

    भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2026Updated:April 22, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi:  रांची के पण्डरा ओपी क्षेत्र में 21 अप्रैल की सुबह हुए भार्गव सिंह हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, विजय टेटे और सत्यम पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक आरोपी सत्यम पाठक पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विवरण के अनुसार, 21 अप्रैल की सुबह 28 वर्षीय भार्गव सिंह पण्डरा स्थित मनोकामना मंदिर में पूजा कर जैसे ही बाहर निकले, अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।

    गंभीर रूप से घायल भार्गव सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को घटना में शामिल अपराधियों के नाम बता दिए थे, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में हत्या का मुख्य कारण ज़मीन विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय टेटे ने भार्गव सिंह से ज़मीन देने के नाम पर मोटी रकम ले रखी थी, लेकिन वह न तो ज़मीन दे पा रहा था और न ही पैसे वापस कर रहा था। भार्गव सिंह द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने से नाराज होकर आरोपियों ने उनकी हत्या की साजिश रची थी।

    तकनीकी सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरा आरोपी सत्यम पाठक रांची से बक्सर भागने की फिराक में था, जिसे नेवरी विकास के पास से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम सत्यम पाठक की निशानदेही पर कांके डैम के पास हथियार बरामद करने गई, तो उसने पुलिस अधिकारियों से हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर दो-तीन राउंड गोली चला दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें सत्यम के पैर में गोली लगी।

    गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो हथियार, आठ गोलियां, एक खोखा, तीन मोबाइल, कुछ नगद राशि, मास्क और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी सत्यम पाठक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह इससे पहले धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। इसके अलावा भी कोतवाली, डोरंडा और नामकुम थानों में उस पर हत्या, मारपीट और जानलेवा हमले के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को खरी-खरी: न्यायिक अधिकारियों के घेराव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

    bhargav singh Jharkhand news Jharkhand police Latest news murder News Headline आज की खबर जोहार लाइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को खरी-खरी: न्यायिक अधिकारियों के घेराव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
    Next Article रांची जनगणना समीक्षा: काम में लापरवाही पर डीसी का सख्त एक्शन, तीन प्रखंडों के बीडीओ पर गिरेगी गाज

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.