Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महिला मैत्री महासम्मेलन को लेकर महिला कांग्रेस कि बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
    झारखंड

    महिला मैत्री महासम्मेलन को लेकर महिला कांग्रेस कि बैठक, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महिला कमेटी की ओर से जामताड़ा एवं दुमका जिला मिलाकर महिला मैत्री महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन की सफलता और महिला संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जामताड़ा परिसदन भवन में सोमवार को महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी पूजा कुमारी शामिल हुई. महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेबी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ महिला संगठन की मजबूती को ले विचार विमर्श किया. संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं आसन्न लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने की दिशा में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को जरूरी टिप्स भी दिए. उन्होंने कहा कि संगठन में बहुत सुधार की आवश्यकता है. इसीलिए उन्हें इस जिला की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने भरोसा जताया है कि जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और बेहतर एवं मजबूत होगा.

    गलत राजनीतिक स्वार्थ के कारण महिला संगठन का अस्तित्व एक दायरे तक सीमित

    जिला प्रभारी ने बताया कि गलत राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस जिले में महिला संगठन का अस्तित्व एक दायरे तक सीमित रखा गया जो अब नहीं चलने वाला है. इस बैठक में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेवी पासवान ने संगठन की मजबूती में आ रही अड़चनों के बाबत विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पार्टी में अब तक सांगठनिक कार्य को लेकर हमने अपेक्षा का दंस ही झेला है. हर क्षेत्र में पाबंदियों के साथ काम करना, संगठन के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण है. जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नए प्रभारी के देखरेख में महिला संगठन का इस जिले में बेहतर विकास होगा और हम आगे दिनों मे खुलकर कम कर सकेंगे. इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, विमल कुमार भैया, शिशिर मंडल, महिला मोर्चा की फूलो देवी, ईति बर्मन, अनीता देवी सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित थे.

    आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस महिला कमेटी जामताड़ा जिला प्रभारी पूजा कुमारी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन महिला मैत्री महासम्मेलन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोमगार्ड बहाली में धांधली को लेकर प्रदर्शन जारी, अभ्यर्थी ने किया आत्मदाह का प्रयास
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में ‘नए सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन, धन निवेश पर दिया गया सुझाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP और AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.