Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मां चंचला महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
    झारखंड

    मां चंचला महोत्सव का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मां चंचला तीन दिवसीय एकादश वार्षिक महोत्सव मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया. मां चंचला वार्षिक महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं नन्हें मुन्ने बच्चियों ने हिस्सा लिया. मां चंचला मंदिर से आरंभ होकर यह भव्य कलश यात्रा स्टेशन रोड, टावर चौक, सुभाष चौक होते हुए कोर्ट मोड़ हनुमान मंदिर तक पहुंचा और फिर वापसी में गांधी मैदान, बाजार रोड होते हुए चंचला मंदिर जाकर संपन्न हो गया. कलश यात्रा के मद्देनजर जहां निर्धारित मार्ग से जुड़ने वाले सभी रास्तों को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था. वहीं हर चौक चौराहों पर कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी मोर्चा संभाले हुए थे.

    सूर्योदय से पूर्व ही कलश यात्रा में शामिल होने वाले महिलाओं और युवतियों का मंदिर परिसर में पहुंचना आरंभ हो गया था. घने कोहरे और ठंड की वजह से कलश यात्रा आरंभ होने में काफी विलंब हुआ. कलश यात्रा में सबसे आगे ध्वज लेकर कार्यकर्ता और फिर स्कूली बच्चों का बैंड अपने आकर्षक धुन के साथ कतारबद्ध होकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे. वही बैंड के पीछे तीन अलग-अलग समूह में पारंपरिक वेशभूषा के साथ मांदर की थाप पर नृत्य करती आदिवासी महिलाएं शामिल हुई. उसके बाद बहुत ही आकर्षक रथ पर मां चंचला की प्रतिमूर्ति स्थापित कर शोभायात्रा में शामिल किया गया. रथ के पीछे आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल हाथ में कलश लेकर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आगे चल रहे थे और उसके पीछे महिलाओं का विशाल समूह कतारबद्ध होकर शोभायात्रा में शामिल हुए. कई किलोमीटर लंबे इस शोभायात्रा को नियत स्थान तक पहुंच कर फिर वापस आने में घंटों का समय लगा.

    मां चंचला महोत्सव को लेकर पूरे शहर को जहां आकर्षक ढंग से सजाया गया है वहीं साफ सफाई का भी पूरा ख्याल रखा गया है. कलश यात्रा के मार्ग में फुटपाथ पर लगने वाले सभी दुकानों को आज भर के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं सड़क पर जल छिड़काव के साथ सड़क के दोनों और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया है. तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में पूजा पाठ के अलावा बांग्ला और हिंदी के भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

    इसे भी पढ़ें: मुखिया बने ‘गुरु जी’, पास की BPSC TRE 2.0 की परीक्षा

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुखिया बने ‘गुरु जी’, पास की BPSC TRE 2.0 की परीक्षा
    Next Article हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स-2024: जर्मनी ने चेक रिपब्लिक को 10-0 से दी मात

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.