Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में हलचल
    ट्रेंडिंग

    खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में हलचल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्टॉक मार्केट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : घरेलू शेयर बाजार में अगले कुछ दिनों में करीब 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड खत्म होने वाला है। इन 21 कंपनियों में हुंडई मोटर इंडिया, डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर, स्विगी जैसी बड़ी कंपनियां हैं। लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद इन कंपनियों के एंकर इन्वेस्टर्स के पास उपलब्ध करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक के शेयर स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे बाजार में बड़ी हलचल नजर आ सकती है।

    स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सजेशन, रिसर्च और ट्रेडिंग कंटेंट उपलब्ध कराने वाली कंपनी नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया, अग्रवाल्स हेल्थ केयर और स्विगी के अलावा स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स, हरिओम पाइप, होनासा कंज्यूमर (मामाअर्थ), वारी एनर्जीज, सैगिलिटी इंडिया, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, एएसके आटोमोटिव, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर, सेलो वर्ल्ड, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा, अजैक्स इंजीनियरिंग, डिफ्यूजन इंजिनियर्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, गोदावरी बायो रिफाईनरीज दीपक बिल्डर्स एंड इंजिनियर्स, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्लू जेट हेल्थ के एंकर इन्वेस्टर्स के लिए लॉक इन पीरियड खत्म होने वाला है।

    दरअसल, जब भी कोई कंपनी आईपीओ लॉन्च करती है, तो उसमें कुछ बड़े संस्थागत निवेशकों को एंकर इन्वेस्टर के रूप में शामिल किया जाता है। इन इन्वेस्टर्स के सामने आईपीओ में हिस्सेदारी खरीदने के बाद एक निश्चित अवधि तक अपने शेयर को होल्ड करन की शर्त होती है। मतलब एक निश्चित अवधि तक एंकर इन्वेस्टर अपने पास रखे शेयर को बेच नहीं सकते हैं। इस अवधि को ही लॉक इन पीरियड कहा जाता है। लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद एंकर इन्वेस्टर्स को ओपन मार्केट में शेयर बेचने की अनुमति मिल जाती है। आमतौर पर लॉक इन की अवधि 3 या 6 महीने की होती है।

    हुंडई मोटर्स इंडिया ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किया था। इस कंपनी के करीब 81,821.65 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत वाले 50.78 करोड़ शेयर का 6 महीने का लॉक इन पीरियड खत्म होने वाला है। इसी तरह डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा, डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर, स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स और अजैक्स इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों के एंकर इन्वेस्टर्स का 3 महीने का लॉक इन पीरियड खत्म होगा।

    Also Read : पूर्वी दिल्ली में छह मंजिला इमारत ढही, चार की मौ’त, राहत कार्य जारी

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    2.36 lakh crore 2.36 लाख करोड़ anchor investors Domestic Stock Market Dr. Agarwal's Healthcare Hyundai Motor India Indian Stock Market investment news IPO lock-in lock-in period market volatility Share Trading stock market investment stock market movement stock market news stock market update Swiggy आईपीओ लॉक इन एंकर इन्वेस्टर्स घरेलू शेयर बाजार डॉ अग्रवाल्स हेल्थ केयर निवेश समाचार बाजार में उतार-चढ़ाव भारतीय शेयर बाजार लॉक इन पीरियड शेयर ट्रेडिंग शेयर बाजार अपडेट शेयर बाजार में निवेश शेयर बाजार समाचार स्टॉक मार्केट हलचल स्विगी हुंडई मोटर इंडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीत की रफ्तार पकड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज भिड़ेगी गुजरात टाइटन्स से
    Next Article सिमडेगा में कई थाना प्रभारी सहित 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखिये लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.