Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»जीत की रफ्तार पकड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज भिड़ेगी गुजरात टाइटन्स से
    खेल-सिनेमा

    जीत की रफ्तार पकड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज भिड़ेगी गुजरात टाइटन्स से

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2025Updated:April 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है. आज यानी 19 अप्रैल को टूर्नामेंट का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत की लय पकड़ी है और टीम आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटन्स अपने घरेलू मैदान पर इस मुकाबले को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

    पिच रिपोर्ट : बल्लेबाजों को मिलेगी मदद

    अहमदाबाद की पिच इस बार भी बल्लेबाजी के लिए मददगार रहने की उम्मीद है. तेज आउटफील्ड और सख्त सतह पर बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों के लिए भी थोड़ी मदद जरूर होगी, बशर्ते वो सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करें. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 200 रन के पार पहुंचती है तो उसे फायदा मिल सकता है.

    गर्मी बनेगी खिलाड़ियों की चुनौती

    दिन के मैच के चलते गर्मी खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा सकती है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों को अतिरिक्त शारीरिक चुनौती का सामना करना पड़ेगा. अच्छी बात ये है कि ओस की भूमिका नहीं होगी, जिससे दोनों पारियों में गेंदबाजों को बराबरी की मदद मिलने की उम्मीद है.

    दिल्ली का पलड़ा भारी

    IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 3 और गुजरात ने 2 मैचों में जीत हासिल की है. ऐसे में दिल्ली की टीम इस बढ़त को कायम रखना चाहेगी, जबकि गुजरात इस रिकॉर्ड को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी.

    क्या कहता है मुकाबला?

    दोनों टीमें इस सीजन में फॉर्म में हैं, लेकिन दिल्ली की लगातार जीत ने उन्हें थोड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर दिला दी है. दूसरी ओर, गुजरात अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लगाना चाहेगी.

    संभावित प्लेइंग XII

    गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, अरशद खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

    दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, कुलदीप यादव, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क/फाफ डुप्लेसिस.

    Also Read : रांची के आसमान में भारतीय वायु सेना का अद्भुत शो… देखें VIDEO

    Axar Patel Delhi capitals GT vs DC Gujarat Titans IPL IPL 2025 KL Rahul Shubman Gill अक्षर पटेल केएल राहुल गुजरात टाइटंस दिल्ली कैपिटल्स शुभमन गिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJEE Main के टॉपर्स लिस्ट में जमशेदपुर के आर्यन का भी नाम
    Next Article खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में हलचल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Small Industry Day : छोटे उद्योगों के कंधों पर बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए क्यों खास है 30 अगस्त

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.