Garhwa : गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अब तक की सबसे बड़ी शराब जब्ती की कार्रवाई में पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से बिहार लाई जा रही 1 करोड़ रुपये मूल्य की शराब को कब्जे में लिया।
SP अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़ी शराब की खेप राजस्थान से बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस ने जांच टीम बनाई और बिहार पुलिस के सहयोग से एनएच-39 सड़क पर छापेमारी शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें 1070 पेटी इंपीरियल ब्लू शराब भरी हुई थी। इसकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और तस्करों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

Also Read : इस हाईवे पर पहली बार बिछाई गई ‘रेड टेबल टॉप’ सड़क
Also Read : रीझ-रंग 2025–26: रांची विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव शुरू
Also Read : डायल 112 का रिस्पांस टाइम कम करने के लिए गृह सचिव ने किया निरीक्षण
Also Read : चुटिया पंचायत में विकास योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Also Read : जमशेदपुर में बढ़ी ठंड, टाटा जूलॉजिकल पार्क में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम
Also Read : 1 जनवरी से शुरू होगी सरकार की नई टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’


