Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बढ़ी ठंड, टाटा जूलॉजिकल पार्क में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम
    झारखंड

    जमशेदपुर में बढ़ी ठंड, टाटा जूलॉजिकल पार्क में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जिले में लगातार गिरते तापमान के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका असर आम लोगों के साथ-साथ वन्य प्राणियों पर भी दिखाई देने लगा है। इसे देखते हुए टाटा जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन ने जानवरों को ठंड से बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

    जू प्रबंधन ने बाड़ों में रहने वाले जानवरों के लिए बिजली से चलने वाले रूम हीटर लगाए हैं। वहीं खुले में रहने वाले वन्य जीवों के लिए पुआल से अस्थायी छप्पर बनाए गए हैं। जमीन पर पुआल बिछाया गया है ताकि ठंड कम लगे। ठंडी हवा से बचाव के लिए बाड़ों की जाली पर मोटे पर्दे भी लगाए गए हैं। पक्षियों के पिंजरों के बाहर बड़े बल्ब लगाए गए हैं, जिससे तापमान नियंत्रित रखा जा सके।

    जानवरों की संख्या

    टाटा जूलॉजिकल पार्क में वर्तमान में 4 बाघ, 3 शेर, 7 तेंदुए, 2 भालू, 22 बंदर, 7 लंगूर, 2 इमू पक्षी, 5 घड़ियाल, 3 मगरमच्छ और 1 हिप्पोपोटेमस मौजूद है। इसके अलावा हिरण, मोर और कई प्रजाति के पक्षी भी पार्क में रखे गए हैं।

    ठंड

    खान-पान में भी बदलाव

    जू के डायरेक्टर नईम अख्तर ने बताया कि ठंड के मौसम में जानवरों के भोजन में भी बदलाव किया गया है। मांसाहारी जानवरों को अब पूरे सप्ताह मांस दिया जा रहा है, जबकि अन्य मौसम में उन्हें सप्ताह में एक दिन उपवास रखा जाता है। शाकाहारी जानवरों को गुड़, मिक्स मिनरल, खल्ली, मूंगफली और बादाम दिए जा रहे हैं। साथ ही सभी जानवरों को मल्टी विटामिन भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय जानवर धूप में रहते हैं और शाम होते ही हीटर और बल्ब चालू कर दिए जाते हैं। वेटनरी टीम लगातार सभी जानवरों की निगरानी कर रही है।

    पर्यटकों की भीड़

    जू प्रबंधन के अनुसार, प्रतिदिन करीब दो हजार पर्यटक टाटा जूलॉजिकल पार्क घूमने आते हैं। गौरतलब है कि टाटा जूलॉजिकल पार्क एक गैर-सरकारी पार्क है, जिसका संचालन टाटा स्टील द्वारा किया जाता है। पार्क में जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सभी गाइडलाइनों का पालन किया जा रहा है। यहां करीब 370 वन्य प्राणी मौजूद हैं, जिनमें शाकाहारी, मांसाहारी और कई तरह के पक्षी शामिल हैं।

    Also Read : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी

    and special arrangements have been made for the animals at Tata Zoological Park. The cold weather has intensified in Jamshedpur जमशेदपुर में बढ़ी ठंड टाटा जूलॉजिकल पार्क में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान- झारखंड को जल्द मिलेगी नई मेडिकल यूनिवर्सिटी
    Next Article बिहार में होगा 2028 नेशनल यूथ गेम्स, पीटी उषा ने भरी मेजबानी की हामी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.