Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»RC और DL को जल्द से जल्द कर लें आधार से लिंक, नहीं तो…
    बिहार

    RC और DL को जल्द से जल्द कर लें आधार से लिंक, नहीं तो…

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2025Updated:March 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परिवहन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और दुरुस्ती प्रमाण पत्र जारी करने के लिए वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) में आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य होगा. यह कदम ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन मालिकों को कॉन्टैक्टलेस सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

    जुर्माना और परेशानियां

    परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन में आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है. जो वाहन मालिक अब तक अपने डीएल और आरसी में आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अपडेट नहीं करवा पाए हैं, उन्हें यह कार्य निर्धारित तिथि तक पूरा करना होगा. अगर निर्धारित समय सीमा तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया जाता, तो वाहन मालिकों को जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा, यदि वाहन मालिक का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस पर पुराना या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, तो उन्हें ट्रैफिक उल्लंघन पर जारी ई-चालान की सूचना नहीं मिल पाएगी. साथ ही, दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में वाहन मालिक और चालक की पहचान में भी कठिनाई हो सकती है.

    ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा अपडेट

    वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए वाहन मालिकों को पोर्टल पर जाना होगा. वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए parivahan.gov.in और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इस अपडेट के बाद वाहन मालिक प्रदूषण प्रमाण पत्र और दुरुस्ती प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही कॉन्टैक्टलेस सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे.

    अंतिम तिथि से पहले अपडेट कराएं

    परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे 31 मार्च तक अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करा लें, ताकि वे वाहन संबंधी जरूरी सेवाओं से वंचित न रह जाएं और जुर्माना से बच सकें. अभी तक विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2024 से अब तक लगभग 32,000 वाहन मालिकों ने अपना आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अपडेट करवा लिया है, लेकिन 24 लाख से अधिक वाहन मालिकों ने अब तक यह कार्य नहीं किया है. सभी वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे इस प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बच सकें.

    Also Read : PLFI का संस्थापक सदस्य सहित तीन उग्रवादी धराये, SP बोले… जानिये क्या

    Aadhaar linked mobile number Bihar Transport Secretary Sanjay Kumar Agarwal contactless services directive DL Driving License fitness certificate pollution certificate PUC RC Traffic Management transport department vehicle owners vehicle registration certificate आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर कॉन्टैक्टलेस सेवाएं ट्रैफिक व्यवस्था ड्राइविंग लाइसेंस दुरुस्ती प्रमाण पत्र निर्देश परिवहन विभाग. प्रदूषण प्रमाण पत्र बिहार परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल वाहन मालिक वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में PH.eD एडमिशन के लिए आवेदन शुरू
    Next Article भारत ने World Para Athletics Grand Prix 2025 में पदक तालिका में मचाया धमाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.