Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»ठनका का कहर, तीन महिलाओं की मौ’त, पांच झुलसी
    बिहार

    ठनका का कहर, तीन महिलाओं की मौ’त, पांच झुलसी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठनके
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kaimur : बिहार के कैमूर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब ठनके की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गईं। यह घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में सुबह 6:02 बजे हुई। मृतक महिलाओ की शिनाख्त मंगरी देवी (45), कुमारी देवी (40) और परमशीला देवी (45) के तौर पर की गई है। सभी महिलाएं धान की फसल की सोहनी करने जा रही थीं, तभी तेज बारिश और गरज के साथ ठनका गिरा। छिपने की जगह न होने के कारण यह हादसा हुआ।

    जख्मियों का अस्पताल में इलाज

    जख्मी महिलाओं में गीता देवी (40), जानकी देवी (45), कुंती देवी (40), मीरा देवी (35) और पुष्पा देवी (40) शामिल हैं। इनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। सभी जख्मी और मृतक दनियालपुर कुरई गांव की निवासी हैं।

    मुआवजे की मांग

    घटना की सूचना मिलते ही सीओ पुष्पलता कुमारी और थानेदार प्रियेश प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, जिला पार्षद गीता पासी ने मांग की कि जब तक मुआवजे का चेक नहीं मिलता, बॉडी पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजे जाएंगे। उन्होंने बेलौड़ी में मृत बच्चे के परिवार को मुआवजा न मिलने का उदाहरण भी दिया। बाद में, थानेदार ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

    Also Read : वरिष्ठ राजद नेता राधे प्रसाद यादव का निधन, TMH में थे इलाजरत

    Bihar Bihar news five women injured due to lightning Kaimur news Lightning wreaked havoc in Kaimur three women died कैमूर की खबर कैमूर न्यूज़ ठनके की वजह से पांच महिला घायल तीन महिलाओं की मौत बिहार के कैमूर में ठनके ने मचाई तबाही बिहार न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ राजद नेता राधे प्रसाद यादव का निधन, TMH में थे इलाजरत
    Next Article CM हेमंत सोरेन पहुंचे पटना, वोटर अधिकार यात्रा में हुए शामिल… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026

    चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    July 9, 2026

    BREAKING : रांची ACB टीम की देर रात बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू सीओ सचिदानंद समेत तीन को दबोचा !

    July 9, 2026

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.