भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो से तीन डिग्री और बढ़ेगा पारा

रांची : भीषण गर्मी से देश और राज्य भर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तर-पश्चिम से चल रही गर्म हवा ने झारखंड में लोगों को परेशान कर दिया है. मौसम विभाग ने रविवार से राज्य के 11 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा शामिल हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं, रविवार को राजधानी रांची में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है. लेकिन रांची समेत खूंटी, रामगढ़, गढ़वा और पलामू जिले में लू चलेगी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 29, 30 अप्रैल और 1 मई को रांची समेत पूरे राज्य में लू चलेगी. अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है. राजधानी रांची के आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें : चुनावी ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की तीन बस की कंटेनर से टक्कर, चालक की मौत

ये भी पढ़ें : घर में सोए युवक की गला रेतकर हत्या, 20 की संख्या में थे अपराधी

ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा