Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड से बड़े पैमाने पर लूट की राशि को बिहार-बंगाल के रास्ते खपाया गया है, ईडी करे जांच : अनंत ओझा
    झारखंड

    झारखंड से बड़े पैमाने पर लूट की राशि को बिहार-बंगाल के रास्ते खपाया गया है, ईडी करे जांच : अनंत ओझा

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023Updated:December 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे झारखंड में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. इस क्रम में रविवार को प्रदर्शन जुलूस साहिबगंज के गांधी रोड से चौक बाजार, एलसी रोड, न्यू रोड, विवेकानंद चौक, पटेल चौक होते हुए स्टेशन चौक पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई. प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दरस यादव ने किया. आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि लगातार तीन दिनों से राजनीति को शर्मसार करने वाली घटना देश के सामने आई है. उसका तार झारखंड से जुड़ा है.

    श्री ओझा ने कहा कि धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों में आयकर विभाग ने छापामारी करते हुए लगभग 300 करोड़ से अधिक की राशि बरामद की है जिसकी गिनती लगातार जारी है. झारखंड फिर से एक बार शर्मसार महसूस कर रहा है.  कांग्रेस और भ्रष्टाचार साथ-साथ चल रहा है. नेहरू के समय जीप घोटाला उसके बाद 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला सहित अन्य घोटाला विगत दिनों सामने आ चुका है. कांग्रेस पार्टी का नेशनल हेराल्ड में 750 करोड़ की संपत्ति जप्त किया है. उन्होंने कहा कि सोनिया-राहुल दोनों बेल में बाहर हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेता में चैलेंज चल रही है कि कौन सबसे अधिक भ्रष्टाचार का पैसा रखेगी. अनंत ओझा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सत्ता में आने के बाद झारखंड को शर्मसार किया है.  ईडी उनके दरवाजे पर जाकर जांच कर रही है.  इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा इस मामलें की जांच की मांग करती है.

    श्री ओझा ने कहा झारखंड से बड़े पैमाने पर लूट की राशि बिहार बंगाल के रास्ते खपाया गया है. ईडी बेहतर तरीके से जांच करे. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू राज्यसभा के हलफनामे में 27 लाख दिखाया है. तो फिर ये 300 करोड़ से ज्यादा का रुपया जो मिला है वो किसका-किसका और कौन-कौन इसका हिस्सेदार हैं इसकी भी जांच हो. विधायक ने कहा कि कांग्रेस के इस कारनामे को और हेमंत सोरेन का घपला घोटाले सहित लूट के मामले को सदन से लेकर जनता की अदालत में उठाएगी.

    इस दौरान कार्यक्रम को प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, कृपानाथ मंडल ,धर्मेंद्र कुमार एवं जयप्रकाश सिन्हा  ने भी संबोधित किया जबकि संचालन रामानंद शाह एवं धन्यवाद ज्ञापन रामदरस यादव ने किया.  प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राम दरस यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ,चंद्रभान शर्मा ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद शाह, जिला मंत्री गौतम यादव, गरिमा शाह, चांदनी देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर यादव, कमल महावर,  ओम प्रकाश पांडेय, पंकज चौधरी, मनोज यादव, मनोज पासवान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, महामंत्री धर्मेंद्र मंडल, जिला मंत्री दिनेश पांडे सहित सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की चपेट में लोग, लंबे समय तक इस्तेमाल से आंखें हो रही बीमार

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धीरज साहू न्यूज हेडलाइन बीजेपी भाजपा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधायक अनंत कुमार ओझा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में भाजपा का सरकार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन, धीरज साहू मामले में इडी से जांच करने की मांग
    Next Article मुहब्बत की दुकान के काउंटर से मिल रहे करोड़ों रुपएः डॉ वाजपेयी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.