Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू के ‘लाल’ ने की नीतीश कुमार की मिमिक्री, पेट पर हाथ फेरते हुए कहा-‘इसी में बिहार की जनता का माल’
    ट्रेंडिंग

    लालू के ‘लाल’ ने की नीतीश कुमार की मिमिक्री, पेट पर हाथ फेरते हुए कहा-‘इसी में बिहार की जनता का माल’

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : हमेशा चर्चा में बने रहने वाले लालू के‘लाल’ एक बार फिर से चर्चा में आ गए है. समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करते नजर आये. इस दौरान तेज प्रताप ने अपने पेट पर हाथ फेरते हुए कहा कि ‘सब कामुआ हो ही जाएगा.’ साथ ही इसका मतलब बताते हुए कहा कि पेट पर हाथ फेरने का मतलब आप जानते हैं. इसका मतलब है कि बिहार के नौजवानों और बिहार की जनता का पैसा लूटकर पेट में डाल लिये हैं. इसलिए वह हमेशा पेट पर हाथ फेरते रहते हैं. तेजप्रताप ने कहा कि शादी के भोज में लोग भर पेट खाने के बाद पेट पर हाथ फेर कर जैसे डकार निकलते हैं, यह भी वही करते हैं.

    पीएम मोदी को लेकर की कॉमेडी

    आगे तेजप्रताप ने कहा कि 2024 और 25 में सुदर्शन चलेगा और इंडिया महागठबंधन की सरकार आएगी. तेजप्रताप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है तब ही तो बिहार बेहाल है.वहीं पीएम मोदी के जलमग्न द्वारका शहर में डुबकी लगाएं जाने पर तेजप्रताप यादव ने कॉमेडी करते हुए कहा कि द्वारका में पनडुब्बी की तरह हेलमेट लगाकर अंडर वाटर में गए. द्वारका धाम तो हमारा है. भगवान कृष्ण हम यदुवंशियों के हैं. यदुवंशियों से सबलोग हड़कता है.

    फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार : तेज प्रताप

    तेजप्रताप ने भाषण के क्रम में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वो मकड़ी का जाल फेंक रहे थे, लेकिन खुद उसमें फंस गए.आपको क्या लगता है? उधर गए हैं तो उधर से पलटी नहीं मारेंगे.जो नौ बार पलटी मार चुके हैं, उन पर क्या भरोसा कर सकतें है.नीतीश कुमार कसम खा लिए थे मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन वहां नहीं जाएंगे.आजकल लोग झूठी कसम भी खाते हैं.

    ‘रोजगार का मतलब है पलटू राम’

    तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार के रोजगार देने वाले पोस्टर पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सब जगह कहने लगे हैं कि रोजगार का मतलब है पलटू राम, रोजगार का मतलब है निखट्टू राम और सब जगह पोस्टर लगवा रहे हैं. तेजप्रताप ने अपने पिता का नाम लेते हुए कहा कि रोजगार का मतलब है जमीन से जुड़ा हुआ नेता लालू प्रसाद यादव. ये रोजगार हैं.

    आगे तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम यात्रा पर निकलेंगे. जिसका नाम होगा कार्यकर्ता सम्मान यात्रा इस यात्रा पर हम साइकिल से निकल जाए या मोटरसाइकिल से निकल जाए.मोदी की तरह एसी वाला मंच नहीं लगाएंगे.अभी वो आए थे हमलोगों का रैली डिस्टर्ब करने के लिए. क्या हुआ सभी कुर्सी खाली थी.

    ‘हम बचपन में भागकर चले गए थे वृंदावन’

    तेजप्रताप यादव ने धर्मिक बातें करते हुए कहा कि जब हम बचपन में वृंदावन भाग कर चले गए थे. तब पिताजी ने हमसे कहा कि तुम वृंदावन भाग रहे हो, कहीं साधु न बन जाना. माता ने कहा कि वृंदावन जाकर पूरा साधुआ गया है. इस पर हमने कहा कि आजकल के नौजवान धर्म की लाइन छोड़ रहे हैं.किसी नौजवान को कहा जाए कि समय पर खाना है, सो जाना है, तो वो नहीं होगा. फेसबुक चलेगा, मैसेंजर पर ऑनलाइन है. उसी नौजवानों को जब कॉल करोगे तो वेटिंग जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका

     

    Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Nitish kumar patna Tej Pratap Yadav Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर तेज प्रताप यादव नीतीश कुमार न्यूज हेडलाइन पटना बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के इन इलाकों में अगले आदेश तक धारा 144 लागू
    Next Article प्रशिक्षण में बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, व्हीकल मैनेजमेंट की कर लें तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.