Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार के सात शहरों को देश का सबसे गंदा शहर घोषित किए जाने पर लालू-तेजस्वी ने कसा तंज
    बिहार

    बिहार के सात शहरों को देश का सबसे गंदा शहर घोषित किए जाने पर लालू-तेजस्वी ने कसा तंज

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। भारत सरकार के स्वच्छता सर्वे 2020 में राजधानी पटना समेत बिहार के सात शहरों को देश का सबसे गंदा शहर घोषित किए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है ।

    राजद अध्यक्ष श्री यादव ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने ही चिर परिचित अंदाज में ट्वीट कर कहा, “का हो नीतीश-सुशील? इसका दोष हमें नहीं दोगे क्या? शर्म तो नहीं आ रही होगी इस कथित सुशासनी और विज्ञापनी सरकार के लोगों को?”

    इसके तुरंत बाद श्री यादव के छोटे पुत्र और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा,” देश में पटना को गंदगी में नंबर-1 स्थान मिलने पर 15 वर्षों के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को कोटि-कोटि बधाई। चलिए 15 वर्षों में कहीं तो नंबर-1 स्थान प्राप्त किया।”

    गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वे 2020 में बड़े शहरों की श्रेणी में पटना देश के 10 गंदे शहरों में नंबर एक पर है । वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले छोटे शहरों की श्रेणी में देश के 10 सबसे अधिक गंदे शहर में गया पहले स्थान पर है जबकि बक्सर दूसरे, भागलपुर चौथे, परसा बाजार पांचवें, बिहारशरीफ नौ वें और सहरसा दसवें स्थान पर है ।

    Bihar news Latest news Tejashwi Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो : नक्सलियों की आहट से पुलिस सतर्क, झुमरा पहाड़ के आसपास सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव, रिम्स डायरेक्टर के बंगले पर तैनात थे जवान

    Related Posts

    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.