Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो : नक्सलियों की आहट से पुलिस सतर्क, झुमरा पहाड़ के आसपास सर्च ऑपरेशन जारी
    झारखंड

    बोकारो : नक्सलियों की आहट से पुलिस सतर्क, झुमरा पहाड़ के आसपास सर्च ऑपरेशन जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    बोकारो। जिले के अतिनक्सल प्रभावित झुमरा पहाड़ की तलहटी में एक बार फिर से नक्सलियों की आहट पर बोकारो पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तलहटी खंगालने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि 15 दिन पहले बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ ने इनामी नक्सली एरिया कमांडर छोटू मांझी को गिरफ्तार किया था। छोटू की गिरफ्तारी के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं। माना जा रहा है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी कड़ी में 1 सप्ताह पूर्व नक्सलियों ने पुलिस को क्षति पहुंचाने के मंसूबे से विस्फोटक लगाया था, जिसे सीआरपीएफ ने डिफ्यूज कर दिया था।

    बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने माना है कि छोटू मांझी की गिरफ्तारी के बाद झुमरा की तलहटी में नक्सलियों की उपस्थिति की खबर मिल रही है। एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस, सीआरपीएफ और जैप के जवान 24 घंटे निगाह बनाए हुए हैं। सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बहुत जल्द नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता की उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि झुमरा में फिर से नक्सलियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और इसी को लेकर लगातार झुमरा पहाड़ी की तलहटी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    Crime news Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअशोक सिंह हत्याकांड में 28 अगस्त को सजा, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह हैं दोषी
    Next Article बिहार के सात शहरों को देश का सबसे गंदा शहर घोषित किए जाने पर लालू-तेजस्वी ने कसा तंज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.