Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोवैक्सीन मानव परीक्षण, एम्स दिल्ली में दी गयी पहली डोज
    देश

    कोवैक्सीन मानव परीक्षण, एम्स दिल्ली में दी गयी पहली डोज

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के मानव परीक्षण के पहले चरण के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में एक वाॅलंटियर को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी।

    एम्स में कोवैक्सीन के मानव परीक्षण की अगुवाई कर रहे कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. संजय राय ने बताया कि मानव परीक्षण के लिए चयनित वाॅलंटियर्स से दो लोगों को बुलाया गया था लेकिन उनमें से एक ही उपस्थित हुआ।

    उन्होंने कहा कि आज जिन्हें कोवैक्सीन का डोज दिया गया है, उनकी उम्र 30 वर्ष के करीब है और इंजेक्शन देने के बाद उन्हें दो घंटे के लिए निगरानी में रखा गया। वैक्सीन का तत्काल कोई भी दुष्प्रभाव उन पर नहीं दिखा है। अगले दो सप्ताह तक उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जायेगी। डॉ. राय ने बताया कि शनिवार से अन्य ऐसे अन्य वाॅलंटियर्स को कोवैक्सीन की डोज देनी शुरु हो जायेगी।

    उल्लेखनीय है कि मानव परीक्षण में शामिल ऐसे लोगों की कई तरह की मेडिकल जांच की गई हैं ताकि यह पता चल सके वे कोरोना संक्रमित नहीं हैं और न ही वे ब्लडप्रेशर, मधुमेह आदि बीमारियों से ग्रसित हैं। पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्तियों को ही इस परीक्षण में शामिल किया जायेगा। यह परीक्षण गर्भवती महिलाओं पर नहीं किया जायेगा।

    दोनों चरण के मानव परीक्षण में कुल 1,125 व्यक्तियों को कोवैक्सीन का डोज दिया जायेगा। पहले चरण में 375 व्यक्तियों को कोवैक्सीन का डोज दिया जाना है, जिनमें से 100 व्यक्तियों पर परीक्षण अकेले एम्स दिल्ली कर रहा है। दूसरे चरण में एम्स दिल्ली में कितने व्यक्तियों पर परीक्षण होगा , यह अभी तय नहीं किया गया है लेकिन यह तय है कि दूसरे चरण में भी एम्स में ही सबसे बड़ा नमूना आकार होगा।

    उल्लेखनीय है कि बायोटेक कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन का मानव परीक्षण 15 जुलाई को शुरू कर दिया था। हरियाणा में रोहतक पीजीआई और एम्स पटना में मानव परीक्षण की शुरुआत हो चुकी है। एम्स नयी दिल्ली में पहले चरण के दौरान 100 लोगों पर परीक्षण होना है जब कोवैक्सीन पहले चरण में सुरक्षित साबित हो जायेगी तो दूसरे चरण की शुरुआत होगी। पहले चरण का उद्देश्य यह देखना है कि यह वैक्सीन सुरक्षित है या नहीं, वैक्सीन देने पर व्यक्ति में एंडीबॉडी कितनी बन रही है और जितनी एंटीबॉडी बन रही है , क्या वह पर्याप्त है।

    पहले चरण में 18 से 55 साल की उम्र के उम्मीदवारों पर परीक्षण होना है। दूसरे चरण में कोवैक्सीन के तीन फॉर्मूलेशन का परीक्षण होगा। दूसरे चरण में बड़े स्तर पर परीक्षण होना है, जिसमें 750 उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। इसमें 12 से 65 साल की उम्र के उम्मीदवार होंगे। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) और पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर तैयार कर रही है।

    AIIMS Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article19 सितंबर से यूएई में हो सकता है आईपीएल
    Next Article बिहार में बाढ़ का कहर, 10 जिले बाढ़ से प्रभावित, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.