Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»19 सितंबर से यूएई में हो सकता है आईपीएल
    खेल-सिनेमा

    19 सितंबर से यूएई में हो सकता है आईपीएल

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से आठ नवंबर तक हो सकता है।
    आईपीएल का आयोजन इस साल 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।
    आईपीएल संचालन परिषद के चैयरमैन बृजेश पटेल ने क्रिकबज को बताया कि आईपीएल का आय़ोजन यूएई में 19 सितंबर से हो सकता है जिसका फाइनल आठ नवंबर को होगा। इसके लिए हालांकि भारत सरकार से इजाजत का इंतजार है।
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) ने हाल ही में इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप को कोरोना के कारण स्थगित करने का फैसला किया था जिसके बाद बीसीसीआई के लिए इस विंडो में आईपीएल कराने का रास्ता साफ हो गया है।
    अमीरात क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को आईपीएल की मेजबानी करने का प्रस्ताव दिया था। टूर्नामेंट के आगे की योजना और कार्य़क्रम अगले सप्ताह होने वाली आईपीएल संचालन परिषद की बैठक में तय किया जाएगा।

    Latest news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में कोरोना संक्रमित एक और चिकित्सक डॉ. महेंद्र चौधरी की मौत
    Next Article कोवैक्सीन मानव परीक्षण, एम्स दिल्ली में दी गयी पहली डोज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.