Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जानें Paytm और PPBL से जुड़ी कौन सी सेवाएं कल से मिलती रहेंगी, कौन होंगी बंद
    ट्रेंडिंग

    जानें Paytm और PPBL से जुड़ी कौन सी सेवाएं कल से मिलती रहेंगी, कौन होंगी बंद

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2024Updated:March 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आज 15 मार्च है, और पेटीएम की सर्विस को लेकर पेटीएम यूजर काफी कन्फ्यूज है. कल यानी 16 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की ओर से की गई कार्रवाई के तहत लगी बंदिशें लागू हो जाएंगी. ऐसे में लोंगों के बीच इस बात को लेकर बड़ा असमंजस है कि 16 मार्च 2024 पेटीएम की कौन सी सुविधाएं मिलती रहेंगी और कौन सी सुविधाओं पर पाबंदी लग जाएगी. आइए इसे समझते हैं.

    पेटीएम पेमेंट बैंक पर हुई नियामकीय कार्रवाई के बीच यह समझना जरूरी है कि पेटीएम पेमेंट बैंक और पेटीएम दो अलग-अलग इकाई हैं. पेटीएम वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड का ब्रांड नेम है जो यूपीआई भुगतान से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराता है. वहीं पेटीम पेमेंट्स बैंक कंपनी के प्रवर्तकों की निवेश वाली भुगतान बैकिंग इकाई है. आरबीआई की ओर से की गई कार्रवाई के बाद कल से यानी 16 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़ी सेवाएं प्रभावित होंगी, जबकि पेटीएम की अधिकांश सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी.

    अगर आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक का इस्तेमाल करते हैं तो आज ही इन कामों को निपटाएं

    पेटीएम फास्टैग को आज ही पोर्ट या फिर डिएक्टिवेट कर दें ताकि आपको सिक्योरिटी मनी वापस मिल जाए. पोर्ट और डिएक्टिवेट करने के लिए आपको पेटीएम कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा.

    पेटीएम यूजर को पेटीएम ऐप पर अपना दूसरा बैंक अकाउंट को लिंक कर लेना चाहिए. ताकि यूजर आसानी से यूपीआई से ट्रांजेक्शन कर पाएं.

    क्या बिलों के भुगतान और रिचार्ज की सुविधा मिलती रहेगी?

    पेटीएम को एनपीसीआई की ओर से गुरुवार को टीपीएपी का दर्जा यानी थर्ड पार्टी एप्लिलेशन प्रोवाइडर का दर्जा मिलने के बाद इससे जुड़ी यूपीआई भुगतान की सेवाएं 15 मार्च के बाद भी जारी रहेंगी. ये सेवाएं पहले की तरह ही काम करती रहेंगी. ऐसे में पेटीएम का इस्तेमाल करते हुए आप पहले की तरह अपने फोन से रिचार्च करवा सकेंगे या अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे.

    पेटीएम क्यूआर और साउंडबॉक्स का क्या होगा?

    पेटीएम के क्यूआर और साउंडबॉक्स से जुड़ी सेवाएं भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बंदिशें लागू होने के बाद भी जारी रहेंगी. अंतर केवल इतना होगा कि पेटीएम और उसके ग्राहक इसके लिए पेटीएम पेमेंट बैंक के वॉलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. उन्हें अपने खातों को किसी अन्य बैंक में स्थानांतरित करना पड़ेगा.

    क्या पीपीबीएल की ओर से जारी फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड का भी सकेंगे इस्तेमाल?

    नहीं, 15 मार्च 2024 के बाद ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से जारी फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. इसके रिचार्ज कराने पर पूर्व में ही रोक लग चुकी है. बचे हुए बैलेंस को 15 मार्च तक इस्तेमाल कर लेने की छूट दी गई थी. ऐसे में कल से यानी 16 मार्च 2024 से फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा.

    क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट से भुगतान हो सकेगा?

    नहीं, आरबीआई की बंदिशें लागू होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट से किसी भी तरह का भुगतान संभव नहीं होगा. हालांकि आप पेटीएम एप के जरिए यूपीआई भुगतान कर सकेंगे. गुरुवार को एनपीसीआई ने पेटीएम को थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में सेवाएं मुहैया कराने के लिए अधिकृत कर दिया है.

    इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

     

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Paytm Paytm Payments Bank RBI Today's News आज की खबर आरबीआई करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पेटीएम पेमेंट्स बैंक मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोमालिया में हैजे से मर रहे लोग, संख्या बढ़कर 54 हुई
    Next Article पोटका में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास, सीएम चंपाई बोले आधुनिक युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.