Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल
    झारखंड

    झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देशभर के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार (12 अक्टूबर) तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान उत्तर पूर्व, पूर्व, दक्षिण और उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.

    दक्षिण के राज्यों में भी होगी बारिश

    मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस होने की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर (बुधवार) तक तमिलनाडु में गरज और चमक के साथ छिटपुट से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं आज यानी मंगलवार को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 12 अक्टूबर को केरल में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम कार्यालय के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

    इसे भी पढ़ें : मुश्किल में आम आदमी पार्टी, संजय सिंह के बाद अब अमानतुल्लाह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    Bihar Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News Weather आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार मौसम लेटेस्ट न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुश्किल में आम आदमी पार्टी, संजय सिंह के बाद अब अमानतुल्लाह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    Next Article पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह आज, मुख्य अतिथि होंगे सीएम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.