Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»सर्दी में उबले हुए अंडे की जरूरत क्यों है ज्यादा, जानिए कारण
    स्वास्थ्य

    सर्दी में उबले हुए अंडे की जरूरत क्यों है ज्यादा, जानिए कारण

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अंडा प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है. यह न्यूट्रिशन का पावरहाउस है. अंडे को कई चीजों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है. इसके अलावा इसे कई तरीके से बनाया भी जा सकता है. उबले हुए अंडे में हेल्दी फैट होता है, जो वजन को बढ़ने नहीं देता. इसके अलावा प्रचूर मात्रा में प्रोटीन होने के कारण यह शरीर में टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत करने के काम आता है. अंडे की जर्दी में मौजूद विटामिन डी सर्दी और फ्लू से बचाव में मददगार है. रोज़ाना उबला हुआ अंडा खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. अंडे से बहुत जल्दी शरीर में एनर्जी मिल जाती है. अंडे का सेवन स्किन, आंख और बालों के लिए भी फायेदमंद होता है.

    अंडे में मौजूद तत्व
    एक उबले हुए अंडे के सेवन से 77 कैलोरी ऊर्जा मिल सकती है. इसके अलावा एक उबले हुए अंडे में 0.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5.3 ग्राम वसा, 1.6 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 2 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट, 212 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल, 6.3 ग्राम प्रोटीन, 6 प्रतिशत विटामिन ए, 15 प्रतिशत विटामिन बी 2, नौ प्रतिशत विटामिन बी 12, 7 प्रतिशत विटामिन बी 5, 86 मिलीग्राम फॉस्फोरस और 22 प्रतिशत सेलेनियम पाया जाता है. चूंकि सर्दी के मौसम में बॉडी का अंदरुनी तापमान घट जाता है, जिसे बढ़ाने के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है. अंडा इस कमी की भारपाई जल्दी कर देता है.

    अंडे के फायदे

    दिल की सेहत
    अंडा में बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है लेकिन यह दिल की सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है क्योंकि यह डाइटरी कोलेस्ट्रॉल होता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है. यही कारण है कि अंडा दिल की सेहत को तंदुरुस्त रखता है.

    आंख और ब्रेन
    अंडे में जो एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, वे आंख और दिमाग की सेहत के लिए जरूरी है. अंडे में कोलीन रसायन पाया जाता है जो तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है और याददाश्त को भी बढ़ाता है. अंडे में विटामिन ए आंख की सेहत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

    प्रोटीन की कमी करता है पूरा
    एक अंडे में 6 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है. इसका लगातार सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होगी और आपको ताकत मिलेगी. बॉडी में कोशिकाओं की मरम्मत का काम प्रोटीन ही करता है.

    आयरन की कमी दूर करता है अंडा
    अंडे में आयरन भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है. अंडे का सेवन शरीर की थकान को कम करता है. यदि आपको चक्कर आते हैं, तो इसके लिए अंडा बेहद उपयोगी है. बॉडी में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे के पीले वाले हिस्से का सेवन करें.

    इम्यूनिटी बूस्टर
    रोजाना एक उबले हुए अंडे का सेवन करने से बॉडी मजबूत रहती है. अंडे में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने में असरदार हैं.

    Helth news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: लापता मार्बल व्यवसायी को पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, पूछताछ के बाद पूरा मामला होगा साफ
    Next Article फेसबुक ने कंपनी का नाम ‘मेटा’ किया, सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसकी की घोषणा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.