Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें
    ट्रेंडिंग

    राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राखी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षा बंधन का पवित्र पर्व इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिसके कारण सूर्योदय से ही राखी बांधने की शुरुआत की जा सकती है। रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के कुछ विशेष नियमों का पालन करना शुभ और फलदायक माना जाता है। आइए जानते हैं इन नियमों और महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

     राखी बांधने के नियम और शुभ दिशा

    रक्षा बंधन के दिन राखी बांधते समय कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। राखी में तीन गांठें लगाना शुभ माना जाता है। पहली गांठ भाई की लंबी आयु, दूसरी गांठ बहन की लंबी आयु और तीसरी गांठ रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए बांधी जाती है।

    तिलक लगाने का सही तरीका :

    राखी बांधने से पहले बहन को भाई के माथे पर अनामिका उंगली से तिलक लगाना चाहिए और अंगूठे से इसे ऊंचा करना चाहिए। इसके बाद तिलक पर अक्षत (चावल) रोपण कर भाई की लंबी आयु की कामना की जाती है। भाई के जीवन में मिठास बनी रहे, इसके लिए बहन उसे मिठाई खिलाती है। राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देता है, जो इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    राखी बांधने की सही दिशा :

    राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बहन का मुख पश्चिम दिशा में और भाई का मुख उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ता है।

    भाई की दाहिनी कलाई पर बांधें राखी

    रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त में भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना सर्वोत्तम माना गया है। यह रक्षा सूत्र भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा के बंधन को मजबूत करता है।

    भद्रा मुक्त रहेगा रक्षा बंधन

    इस साल रक्षा बंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं होगा, जिसके कारण सूर्योदय से ही राखी बांधने का शुभ कार्य शुरू किया जा सकता है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

    Disclaimer : इस लेख में प्रस्तुत जानकारी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। हम इसकी पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता का कोई दावा नहीं करते। कृपया किसी भी निर्णय या कदम उठाने से पहले संबंधित विषय के योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

    Also Read : कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी

    Know how many knots are auspicious to tie while tying a Rakhi राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-केंदुआ मार्ग किया जाम
    Next Article राष्ट्रीय पहचान पत्र केवल NRC में दर्ज नागरिकों को ही मिलेगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.