Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राष्ट्रीय पहचान पत्र केवल NRC में दर्ज नागरिकों को ही मिलेगा
    देश

    राष्ट्रीय पहचान पत्र केवल NRC में दर्ज नागरिकों को ही मिलेगा

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नागरिकता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज मान्य हैं।

    इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय ने इस पर सवाल पूछा, जिसके जवाब में गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने लोकसभा को जानकारी दी कि नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत केंद्र सरकार हर भारतीय नागरिक का पंजीकरण कर सकती है और उन्हें राष्ट्रीय पहचान पत्र (National Identity Card) जारी कर सकती है।

    उन्होंने कहा कि यह पहचान पत्र केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनका विवरण राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) में शामिल है।

    अभी तक केवल असम राज्य में एनआरसी की प्रक्रिया हुई है, लेकिन अंतिम सूची अब तक जारी नहीं हो पाई है क्योंकि राज्य सरकार ने 2019 में प्रकाशित मसौदे को चुनौती दी है। उस मसौदे में करीब 19 लाख लोगों को बाहर कर दिया गया था।

    साथ ही, केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2027 में होने वाली जनगणना के दौरान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

    2019-20 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और एनआरसी को लेकर हुए विरोध के बाद सरकार ने संसद में बताया था कि राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी लागू करने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

    Also Read : राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें

    2027 जनगणना CAA NPR NRC असम NRC मसौदा असम एनआरसी एनआरसी विरोध केंद्र सरकार गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार झारखंड न्यूज नागरिक अधिकार नागरिकता अधिनियम 1955 नागरिकता प्रमाण पत्र नागरिकता संशोधन अधिनियम पहचान दस्तावेज बिहार विधानसभा चुनाव भारत में नागरिकता भारतीय नागरिकता भारतीय संसद मतदाता सूची पुनरीक्षण माला रॉय राजनीतिक बहस राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर राष्ट्रीय पहचान पत्र लोकसभा प्रश्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें
    Next Article बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी : म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.