Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»किश्तवाड़ तबाही अपडेट : अब तक 65 की मौ’त, 100 से ज्यादा लापता
    ट्रेंडिंग

    किश्तवाड़ तबाही अपडेट : अब तक 65 की मौ’त, 100 से ज्यादा लापता

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किश्तवाड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में 14 अगस्त की दोपहर 12:30 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। पहाड़ों से आए तेज पानी और मलबे की चपेट में आकर अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में 167 लोगों को बचाया गया है, जिनमें 38 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में से 21 बॉडी की पहचान हो चुकी है।

    यह हादसा मचैल माता तीर्थयात्रा के पहले पड़ाव चसोटी गांव में हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु यात्रा शुरू करने के लिए जमा थे। इस दौरान बसें, टेंट, लंगर और दुकानें मलबे और बाढ़ में बह गए। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पंकज शर्मा ने मीडिया को बताया कि NDRF, SDRF, जम्मू-कश्मीर पुलिस, व्हाइट नाइट कोर की मेडिकल टीम और सेना के 300 जवान (60-60 जवानों के पांच दल) सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। दो अतिरिक्त NDRF टीमें भी रास्ते में हैं।

    500 से ज्यादा लोग मलबे में दबे होने की आशंका

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मलबे में 500 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं। उनकी पार्टी की एक मेंबर ने तो 1,000 लोगों के दबे होने का दावा किया है। CM उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए लापता लोगों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं।

    हादसे का भयावह मंजर

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे का दृश्य बेहद डरावना है। मलबे में कई शव खून से सने मिले, जिनके फेफड़ों में कीचड़ भरा था और पसलियां टूटी थीं। स्थानीय लोग, सेना और पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद घायलों को कीचड़ भरे इलाके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

    चसोटी गांव और मचैल माता यात्रा

    चसोटी गांव किश्तवाड़ शहर से 90 किमी दूर पड्डर घाटी में स्थित है और मचैल माता मंदिर के रास्ते का पहला पड़ाव है। यह इलाका 1,818 से 3,888 मीटर ऊंचे पहाड़ों से घिरा है, जहां ग्लेशियर और ढलानें पानी के बहाव को और तेज करती हैं। मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल 25 जुलाई से 5 सितंबर तक होती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा का रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी का है, जिसमें पड्डर से चसोटी तक 19.5 किमी सड़क मार्ग और फिर 8.5 किमी की पैदल यात्रा शामिल है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सभी संसाधन जुटाए गए हैं। प्रशासन और सेना लापता लोगों की तलाश में दिन-रात जुटी है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    Also Read : जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, बिहार को मिली नई सौगात

    Cloudburst causes flash floods in Jammu and Kashmir jammu and kashmir Jammu and Kashmir latest news Jammu and Kashmir news Massive destruction due to cloudburst in Kishtwar: 65 dead Massive destruction due to cloudburst in Kishtwar: More than 100 missing किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही : 65 की मौत जम्मू-कश्मीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में सेप्टिक टैंक बना काल, दम घुटने से चार लोगों की मौ’त
    Next Article आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी में PRT, TGT और PGT टीचर्स की भर्ती, कल तक ही कर सकेंगे आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओर रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओर रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.