Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, बिहार को मिली नई सौगात
    ट्रेंडिंग

    जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, बिहार को मिली नई सौगात

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमालपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Munger : बिहार के चुनावी साल में रेल यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी आई है। जमालपुर से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन बिहार की सेमी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगी। ट्रेन का उद्घाटन 16 अगस्त 2025 को होगा, जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।

    पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत का विस्तार है, जिसकी मांग लंबे समय से थी। अब इसे जमालपुर तक बढ़ाया गया है। नियमित संचालन 17 अगस्त 2025 से शुरू होगा। उद्घाटन के दिन यह विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी।

    ट्रेन का समय और रूट

    यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार छोड़कर) चलेगी। जमालपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर भागलपुर (4:22 बजे), बाराहाट, मंदार हिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुरहाट, बोलपुर एस निकेतन होते हुए रात 10:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में हावड़ा से सुबह 7:45 बजे चलकर दोपहर 2:15 बजे जमालपुर पहुंचेगी, जिसमें भागलपुर में दोपहर 1:15 बजे रुकेगी। यह ट्रेन जमालपुर से हावड़ा का सफर सिर्फ साढ़े 6 घंटे में पूरा करेगी, जबकि अन्य ट्रेनों को इसमें 9-10 घंटे लगते हैं।

    किराया और सुविधाएं

    जमालपुर से हावड़ा तक एसी चेयर कार का किराया ₹1290 और एग्जीक्यूटिव क्लास का ₹2335 होगा। ट्रेन में जीपीएस-बेस्ड सूचना प्रणाली, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, बायो टॉयलेट्स, वाई-फाई, सीसीटीवी, रीक्लाइनिंग सीट्स और बेहतर सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

    यात्रियों को फायदा

    इस ट्रेन से मुंगेर, जमालपुर, भागलपुर और आसपास के यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को और मजबूत करेगा। साथ ही, व्यापारियों और युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे। रेलवे ने यात्रियों से पहले से टिकट बुक करने की सलाह दी है, क्योंकि शुरुआत में भारी भीड़ हो सकती है।

    Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया ध्वजारोहण

    Bihar gets a new gift Jamalpur-Howrah Vande Bharat Express started जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू बिहार को मिली नई सौगात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुड कोलेस्ट्रॉल: दिल का असली दोस्त, जानिए क्यों जरूरी है इसका सही स्तर बनाए रखना
    Next Article गढ़वा में सेप्टिक टैंक बना काल, दम घुटने से चार लोगों की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.