Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर, आने जाने वाले प्रत्येक लोगों पर पैनी नजर
    झारखंड

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर, आने जाने वाले प्रत्येक लोगों पर पैनी नजर

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 15 अगस्त को लेकर राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया है. आने जाने वाले प्रत्येक लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है. वहीं एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की डॉग स्क्वायड टीम निगरानी कर रही है और खोजी कुत्तों के द्वारा जगह जगह पर जांच की जा रही है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए पूरे एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है खास करके सीआईएसएफ के जवानों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं.

    रविवार को भी रांची एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी गई. जितने भी यात्री आए उनकी सघन जांच की गई. जांच के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी. इसके अलावा जो यात्री बाहर से आ रहे थे उनकी भी सघन जांच की गई. जांच के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने दिया जा रहा था. सीआईएसएफ के जवान अपने स्वान दस्ता के साथ जगह-जगह जांच करते दिखे. जिन पर भी शक हो रहा था, उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी.

    एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले कुछ दिनों से एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, ऐसे में जांच में कड़ाई बरतना जरूरी है. एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री लगन अग्रवाल ने बताया कि जब वह अंदर से बाहर आ रहे थे तो अंदर में भी जांच की कड़ी व्यवस्था की गई थी.

    कई यात्री इसको लेकर नाराज भी दिखे, लेकिन एक भारतीय नागरिक होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हमें प्रशासन की जांच में सहयोग करनी चाहिए. क्योंकि देश की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के लिए सर्वप्रथम है.एयरपोर्ट पर काम करने वाले कनीय कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में जांच के दायरे को बढ़ाया गया है सिर्फ एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की ही नहीं बल्कि एयरपोर्ट के अंदर घुसने वाली एक-एक गाड़ियों की, काम करने वाले कर्मचारियों की भी सघनता से जांच की जा रही है.

    आपको बता दें कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से तीन बार एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए यह और भी जरूरी होता है कि 15 अगस्त जैसे महत्वपूर्ण समय में एयरपोर्ट की सुरक्षा को और भी मजबूत किया जाए ताकि एयरपोर्ट पर आने जाने वाले यात्री एवं अन्य लोग खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकें.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए निकहत ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक
    Next Article अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, श्रद्धालुओं में काफी उत्साह

    Related Posts

    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    Latest Posts

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.