Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर गिरा क्रेन, 3 की मौत
    देश

    कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर गिरा क्रेन, 3 की मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    चेन्नई। तमिलनाडु में अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ की शूटिंग के लिए तैयार किये जा रहे सेट पर एक क्रेन के गिर जाने से एक सहायक निर्देशक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गये।

    पुलिस ने बताया कि यह घटना चेन्नई के पुनामाल्ले के समीप नाजरतपेट में बुधवार रात उस समय हुई जब निजी स्टूडियो ईवीपी फिल्म सिटी में कुछ कर्मचारी एक दृश्य की शूटिंग के लिए सेट तैयार कर रहे थे। इस दौरान क्रेन के गिरने से इस पर लगा हुए एक भारी लाईट स्टैंड इन कर्मचारियों पर गिर गया।

    घटना में अभिनेता कमल हासन और फिल्म के निर्देशक एस शंकर को कोई चोट नहीं आई है। मृतकों में फिल्म के सहायक निर्देशक कृष्णा (34), टीम के सदस्य मधु (29) और चंद्रन (60) शामिल हैं।

    मौके पर मौजूद अभिनेता कमल हासन ने घायलों को अस्पताल ले जाने में मदद की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गर्वनमेंट जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

    नाजरतपेट की पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।

    इस बीच श्री हासन ने फिल्म शूटिंग के दौरान दुर्घटना में हुई तीन लाेगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे फिल्मी करियर में यह सबसे भयानक दुर्घटना है। मैंने तीन सहयोगियों को खो दिया है लेकिन मेरा दुख उन लोगों के दुख से कम है जिन्होंने अपने प्रियजन खो दिये हैं। उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

    लाइका प्रोडक्शन्स ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किरते हुए ट्वीट किया, “हम ‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई इस दुर्घटना से बहुत दुखी हैं। हमने अपने तीन सबसे मेहनती सदस्यों को खो दिया है।”

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पांच दिवसीय संघ समागम में मोहन भागवत बोले, भारत को आगे बढ़ाने में हिंदूओं की अधिक जिम्‍मेवारी
    Next Article निर्भया केस : तिहाड़ जेल में बंद दोषी विनय ने दीवार में सिर मारा, घायल

    Related Posts

    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    क्राइम

    India’s got latent मामला: SC ने समय रैना समेत पांच के खिलाफ FIR रद्द की

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.