Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत सोरेन का जेल से लिखा पत्र, उलगुलान का मतलब ही है नहीं चलेगी ठगों की सरकार
    झारखंड

    कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत सोरेन का जेल से लिखा पत्र, उलगुलान का मतलब ही है नहीं चलेगी ठगों की सरकार

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को उलगुलान न्याय महारैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जेल से हेमंत सोरेन जी ने पत्र भेजा है. उसे मैं आपके बीच लाई हूं. पत्र पढ़ते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि उलगुलान की धरती पर उलगुलान न्याय महारैली में आए सभी का बिरसा कारा से हार्दिक अभिनंदन, जोहार करता हूं. दिशोम गुरु को चरण स्पर्श. आज रैली में आपके साथ नहीं हूं. विगत चार सालों से विपक्ष साजिश रचते हुए मुझे ढाई महीने से बिरसा जेल में रखा है. उसी तरह महागठबंधन दल के आप के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी को तिहाड़ जेल में डाल रखा है. आजादी के बाद यह पहली बार है जब किसी पार्टी के शीर्ष नेता और सीएम व मंत्रियों को बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाला गया है. उलगुलान का मतलब ही है नहीं चलेगी ठगों की सरकार. गैर बीजेपी सरकार वाले राज्यों में सरकार गिराए जा रहे है. सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. एमपी-एमएलए की खरीद फरोख्त की जा रही है.

    कल्पना सोरेन ने उनका पूरा पत्र पढ़ा और लोगों को हेमंत सोरेन का संदेश सुनाया. उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी सरकार जो उनके साथ नहीं आते तो हम जेलों से बंदी पत्र के माध्यम से आपतक संदेश भेजना पड़ रहा है. यह देश हमें भीख में नहीं मिली है. इस देश के लिए अनगिनत शहादत दी गई है. 2014 से एनडीए सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है. इतना ही नहीं सभी को ठगने का प्रयास चल रहा है. एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है विपक्ष को कुचलने के लिए. इस देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा होगा. जिस तरह से मोदी सरकार नए कानून बना रहे है. जिससे आदिवासी सबसे ज्यादा प्रभावित है और होंगे. मणिपुर जल रहा है लेकिन आजतक सरकार ने इसकी सुध तक नहीं ली है. अगर 2024 में एनडीए की सरकार बनती है तो देश और राज्य के आदिवासियों के लिए खतरा बन जाएगा. झारखंड वीरों की धरती है. झारखंड के आदिवासी-मूलवासी ने अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए लोहा भी मनवाया है. इसी संघर्ष का नतीजा है कि 2000 में हमें अलग राज्य झारखंड शिबू सोरेन के नेतृत्व में मिला. इसलिए जुमलेबाजों को झारखंड से खदेड़ा जाएगा और देश से भी.

    ये भी पढ़ें: भाजपा के तीन जमाई, ईडी, आईटी और सीबीआई: तेजस्वी यादव

    Johar Live आज की खबर उलगुलान न्याय महारैली एमपी-एमएलए करंट न्यूज कल्पना सोरेन जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दिशोम गुरु दिशोम गुरु शिबू सोरेन न्यूज हेडलाइन बिरसा जेल बीजेपी मणिपुर मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता से कोडरमा आ रहा था युवक, ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर हुई मौत
    Next Article जेल अदालत का आयोजन कर बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Latest Posts

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.