कोडरमा: कोलकाता से कोडरमा आने के दौरान रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से कोडरमा के युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा दूधीमाटी निवासी अमित कुमार उम्र 42, पिता अजय ठाकुर क्षिप्रा एक्सप्रेस से कोलकाता से कोडरमा आ रहा था. इसी दौरान ट्रेन के एसी कोच से उतरने के समय उनका पैर फिसल गया. जिससे वह प्लेटफार्म के नीचे गिर गये और ट्रेन की चपेट में आ गये. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बता दें कि मृतक गोल्डी मशाला कंपनी में काम करता था और क्षिप्रा एक्सप्रेस से घर लौट रहा था.
कोलकाता से कोडरमा आ रहा था युवक, ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर हुई मौत

