Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 25, 2026Updated:July 25, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं और धांधली के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर आ गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. नेताओं का आरोप है कि राज्य में परीक्षाओं के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है.

    रघुवर दास ने उठाए कई गंभीर सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 14वीं JPSC पीटी परीक्षा समेत राज्य में हाल में हुई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC ने टाइम रिजल्ट और प्रोसेसिंग जैसे आठ महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी एक ऐसी एजेंसी को दी, जिसे उत्तर प्रदेश में ब्लैकलिस्ट किया गया था और 2025 में JSSC द्वारा भी उसे ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था.

    रघुबर दास पुछते हैं कि जब अन्य राज्यों में पेपर लीक पर विपक्षी दल आंदोलन करते हैं, तो झारखंड के युवाओं पर हो रहे अत्याचार पर राहुल गांधी, कांग्रेस और JMM चुप क्यों हैं?

    रघुवर दास ने 19 जुलाई को हुई क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा खत्म होने के बाद एडमिट कार्ड के लिंक मिले और संथाली भाषा के प्रश्नपत्र में 40 से अधिक सवाल पाठ्यक्रम से बाहर के थे. इसके अलावा, उन्होंने उत्पाद सिपाही भर्ती में अव्यवस्था के कारण हुई 12 अभ्यर्थियों की मौत का मुद्दा भी उठाया.

    बाबूलाल मरांडी ने लगाए संगीन आरोप

    BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने परीक्षाओं में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन के जरिए नौकरियां बेचने का संगठित खेल चलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि यह केवल अनियमितता नहीं, बल्कि राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य और प्रशासनिक व्यवस्था पर हमला है.
    एडमिट कार्ड बरामदगी: मरांडी ने मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले विनोद सिंह के यहां कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिलने की बात दोहराई और पूछा कि इसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई.

    जांच एजेंसियों पर सवाल: मरांडी ने CID और ACB की जांच पर अविश्वास जताते हुए कहा कि कार्रवाई केवल निचले स्तर के लोगों तक सीमित रखी जा रही है और बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है.

    साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका: उन्होंने आशंका जताई कि CID द्वारा कब्जे में लिए गए डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट या निष्प्रभावी करने का प्रयास हो सकता है.

    मुख्य मांगे

    1. 14वीं JPSC पीटी और अन्य पिछली प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली की निष्पक्ष CBI जांच हो.
    2. जांच का दायरा प्रश्नपत्र निर्माण से लेकर अधिकारियों, बिचौलियों और वित्तीय लेनदेन तक विस्तृत हो.
    3. CID की छापेमारी में बरामद सामानों की जानकारी सार्वजनिक की जाए.

    बीजेपी नेताओं ने कहा कि वर्षों से मेहनत कर रहे बेरोजगार युवाओं की योग्यता को भ्रष्टाचार के जरिए प्रभावित करना उनके अधिकारों के साथ विश्वासघात है. सरकार को तुरंत पारदर्शी जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

    Jmm JPSC JPSC-JSSC परीक्षा विवाद JSSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी
    Next Article NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.