Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»जेपी गंगा पथ बनेगा पर्यटन स्थल, ‘गंगा किनारे’ प्रोजेक्ट में होगा भव्य विकास
    बिहार

    जेपी गंगा पथ बनेगा पर्यटन स्थल, ‘गंगा किनारे’ प्रोजेक्ट में होगा भव्य विकास

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के जेपी गंगा पथ को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस विकास कार्य के तहत यहां 13,500 स्क्वायर फीट में लैंडस्केपिंग और ब्यूटीफिकेशन किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट का नाम ‘गंगा किनारे’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य गंगा नदी की महत्ता को प्रदर्शित करना है।

    आर्क गेट होगा प्रमुख आकर्षण

    प्रोजेक्ट के अंतर्गत 25 फीट ऊंचा एक भव्य आर्क गेट बनाया जाएगा, जिस पर गंगा नदी के विभिन्न नाम जैसे मंदाकिनी, देव नदी, भागीरथी, सुरसरिता और जाह्नवी लिखे जाएंगे। इस आर्क गेट का निर्माण चेन्नई के कारीगरों द्वारा किया जाएगा। डिजाइनर अमित कुमार ने बताया कि यह आर्क गेट जेपी गंगा पथ के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगा।

    3D म्यूरल और सेल्फी प्वाइंट भी होंगे शामिल

    जेपी गंगा पथ पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की और अटल पथ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची 3D म्यूरल बनाई जाएगी। ये म्यूरल GRC मटेरियल से तैयार की जाएंगी और दिल्ली के विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा निर्मित की जाएंगी। दोनों म्यूरलों के साथ-साथ उनके जीवन परिचय को भी प्रदर्शित किया जाएगा। म्यूरल के पास सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया जाएगा, जिसे फसाड लाइट से सजाया जाएगा।

    गंगा

    भव्य प्रवेश द्वार और विशाल फूड कोर्ट

    दीघा गोलंबर के पास 100 मीटर के क्षेत्र में यह विकास कार्य किया जाएगा, जिसके बाद 500 दुकानों वाला भव्य फूड कोर्ट शुरू होगा। फूड कोर्ट के प्रवेश द्वार को विशेष रूप से भव्य बनाया जाएगा और इसकी विशेषताओं को प्रदर्शित किया जाएगा ताकि आने वाले पर्यटकों को इसकी पूरी जानकारी मिल सके।

    हरियाली और आधुनिक रोशनी से सुसज्जित होगा क्षेत्र

    पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस 100 मीटर के क्षेत्र में लगभग 10,000 पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही फसाड लाइट, पोस्ट लाइट, हाइलाइटर और गार्डन लाइट जैसी आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही, 8,000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फ्लोरिंग का काम होगा, जिसके लिए राजस्थान से विशेष लाइमस्टोन मंगवाया जा रहा है।

    प्रोजेक्ट की कुल लागत

    इस पूरे विकास कार्य की कुल लागत 52.81 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो पटना के पर्यटन और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Also Read : BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    'Ganga Kinare' project will witness grand development 'गंगा किनारे' प्रोजेक्ट में होगा भव्य विकास 52.81 करोड़ रुपए की होगी परियोजना JP Ganga Path of Patna will be developed as a tourist destination JP Ganga Path will become a tourist destination the project will cost Rs 52.81 crore जेपी गंगा पथ बनेगा पर्यटन स्थल पटना के जेपी गंगा पथ को विकसित किया जाएगा पर्यटन स्थल के रूप में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस
    Next Article रामगढ़ में NH-33 पर भीषण ट्रक हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.