Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाया लोगों का विश्वास, लोगों को मिले  636 खोए हुए मोबाइल  
    क्राइम

    झारखंड : सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाया लोगों का विश्वास, लोगों को मिले  636 खोए हुए मोबाइल  

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 25, 2026Updated:September 26, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा पुलिस ने तकनीकी दक्षता और जनसहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों से खोजे गए 63 चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं. इसके साथ ही, जनवरी से अब तक जिले में बरामद कुल मोबाइलों की संख्या 636 पहुंच गई है.

    कई राज्यों से किया गया ट्रैक

    विशेष अभियान के तहत बरामद किए गए इन 63 मोबाइलों को केवल झारखंड से ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे अन्य राज्यों से भी सर्विलांस के जरिए ट्रैक करके वापस लाया गया है. इनमें से 8 मोबाइल केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर खोजे गए, जबकि 55 मोबाइलों की बरामदगी अन्य तकनीकी माध्यमों और पुलिसिया प्रयासों से संभव हो पाई.

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एसपी ने खुद अपने हाथों से बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए. लंबे समय से गायब और महंगे फोन वापस मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और सिमडेगा पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की.

    मोबाइल गुम हो जाए तो क्या करें

    पुलिस का कहना है कि आज के समय में मोबाइल केवल बातचीत का साधन नहीं है, बल्कि इसमें लोगों का व्यक्तिगत डेटा, बैंकिंग ऐप्स, जरूरी दस्तावेज और अनमोल यादें जुड़ी होती हैं. इसके अलावा, गुम या चोरी हुए फोन का गलत इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में होने की आशंका भी बनी रहती है. यही वजह है कि पुलिस तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर इन्हें लगातार ढूंढने का प्रयास कर रही है.

    सिमडेगा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है, तो घबराएं नहीं बल्कि इन चरणों का पालन करें.

    1. थाने में सूचना दें: नजदीकी थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत या सनहा दर्ज कराएं.
    2. नया सिम लें: जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसी नंबर की दूसरी सिम प्राप्त करें.
    3. CEIR पोर्टल का उपयोग करें: सरकारी पोर्टल (ceir.gov.in) पर जाकर ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प चुनें.
    4. विवरण दर्ज करें: मोबाइल का IMEI नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
    5. स्थिति जांचें: आवेदन सबमिट होने के बाद मिलने वाली Request ID के जरिए अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक करें.

    Also Read : झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    ‘ऑपरेशन विश्वास’ सिमडेगा पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव
    Next Article झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    Related Posts

    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : गढ़वा पुलिस को डीआईजी की दो टूक, कहा – थानों में सुधरे रवैया, महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत हो एक्शन

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Latest Posts

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : गढ़वा पुलिस को डीआईजी की दो टूक, कहा – थानों में सुधरे रवैया, महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत हो एक्शन

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    झारखंड : सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाया लोगों का विश्वास, लोगों को मिले  636 खोए हुए मोबाइल  

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.