Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महाप्रबंधक से मिला झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ, इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    महाप्रबंधक से मिला झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ, इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रमिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक (तकनीकी) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक मनमोहन कुमार से मुलाकात कर अवैध बहाली और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संघ ने महाप्रबंधक को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा। इस पर महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि गुमला अधीक्षण अभियंता के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

    मालूम हो कि संघ का आरोप है कि गुमला और सिमडेगा डिवीजन में बिना नई सीट आवंटन के अवैध तरीके से मानव दिवस कर्मियों की बहाली की गई है। इस मामले में संघ ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि:- बिना नई सीट आवंटन के नए कर्मियों से काम लिया जा रहा है। जबकि पुराने कर्मियों की सैलरी काटकर उन्हें केवल 22 दिन का भुगतान किया जा रहा है।

    • सिमडेगा के विभागीय पदाधिकारी राम नंदन राम ने अपने रिश्तेदार के नाम से एजेंट कोड आवंटित किया है। इससे सभी मानव दिवस कर्मियों की तनख्वाह काटी जा रही है। साथ ही उन्हें LIC पॉलिसी लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
    • ऐसे कर्मचारी जिनके पास पहले से दक्षता और अनुभव है, उन्हें वर्तमान सीट के अभाव में काम से हटा दिया गया है। उनकी जगह नए कर्मियों को नियुक्त किया गया है।
    • श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 में किए गए संशोधन के तहत कर्मचारियों को 30-31 दिन का भुगतान सुनिश्चित किया था। लेकिन उन्हें 22-23 दिन का भुगतान ही किया जा रहा है।

    संघ ने महाप्रबंधक से इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में अजय राय के साथ अनिकेत कुमार सिंह, प्रवीण टोप्पो, मुकेश साहू, अमित कुमार, आनंद कुमार आदि सदस्य भी मौजूद रहे।

    Also Read: ग्रीन जोन में शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    Also Read: Hindenburg Research हो रही बंद, नेट एंडरसन ने किया बड़ा ऐलान

    Also Read: Corona और HMPV के बाद अब लोगों को डरा रहा “मारबर्ग”

    Also Read:हमारा क्षेत्र आपसी प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक : मंत्री इरफान अंसारी

    Also Read:मंईयां सम्मान का आवेदन अब होगा आसान, नया पोर्टल लॉन्च

    Also Read:बिहार में न्याय का मंदिर खाली, जानें क्यों

    Also Read:NEXT GEN HOSPITAL में तब्दील होगा RIMS, इस दिन सेवाएं रहेंगी बाधित

    #Jharkhand News Action Against Guilty Ajay Rai Delegation Meeting demand for action Electricity Supply Zone energy department General Manager Assurance General Manager Technical Gumla Superintending Engineer Illegal Recruitment investigation process Jharkhand Urja Vikas Shramik Sangh Manmohan Kumar ranchi Trade Union Activities Workers' Issues Workers' Rights Workers' Union Written Memorandum अजय राय अवैध बहाली ऊर्जा विभाग कार्रवाई की मांग गुमला अधीक्षण अभियंता जांच प्रक्रिया. झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ झारखंड समाचार दोषी कार्रवाई प्रतिनिधिमंडल बैठक मनमोहन कुमार महाप्रबंधक आश्वासन महाप्रबंधक तकनीकी रांची लिखित ज्ञापन विद्युत आपूर्ति क्षेत्र श्रमिक अधिकार श्रमिक संघ श्रमिक संघ गतिविधियां श्रमिक समस्याएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में सांसद ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिये निर्देश
    Next Article सैफ पर हमले का पुलिस ने किया खुलासा, घर में घुसे थे दो संदेही

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.