Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हमारा क्षेत्र आपसी प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक : मंत्री इरफान अंसारी
    झारखंड

    हमारा क्षेत्र आपसी प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक : मंत्री इरफान अंसारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जामताड़ा-धनबाद सीमा पर स्थित ऐतिहासिक करमदाहा मेला का भव्य उद्घाटन किया। यह मेला 400 वर्ष से ज्यादा पुरानी परंपरा का हिस्सा है और धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोग उत्साह से इस मेले का हिस्सा बने। कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ. इरफान अंसारी ने मेला क्षेत्र का दौरा किया और बाबा दुखिया के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में बाबा के आशीर्वाद से अपनी सेवा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं इस ऐतिहासिक करमदाहा मेला का उद्घाटन कर रहा हूं। बाबा दुखिया के आशीर्वाद से मुझे निरंतर सफलता मिलती रही है और मैं हमेशा क्षेत्र की सेवा में समर्पित रहूंगा। मंत्री ने मेला आयोजन के लिए किए गए व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु अपने धार्मिक अनुष्ठान पूरी श्रद्धा से कर सकें। मंत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति से कुछ सीख सकते हैं, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। डॉ. अंसारी ने आगे कहा, “हमारा क्षेत्र आपसी प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक है। यहां धर्म, जाति और समुदाय से परे लोग एकजुट रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुखिया बाबा मंदिर का व्यापक विकास किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मेले का आनंद लें और सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहें। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन और आयोजन समिति को निर्देश दिया कि मेले की सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी न रहे। मेला उद्घाटन के मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेला कमेटी के अध्यक्ष इलियास अंसारी और अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन की कामना की और श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताया। यह मेला 30 जनवरी तक जारी रहेगा और इस दौरान लाखों श्रद्धालु इसे देखने और भाग लेने के लिए करमदाहा आएंगे। प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए हैं और मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

    Read also:जामताड़ा में पत्रकार और उनके परिवार के साथ माड़-धाड़

    Jamtara Jamtara News jharkhand News News Update Politics
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउधर सास गयी खेत, इधर तड़प-तड़प म’र गयी बहू
    Next Article झारखंड में युवा महोत्सव करायेगी सरकार : मंत्री सुदिव्य सोनू

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.