Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 सीटों पर दावेदारी पेश की…
    बिहार

    झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 सीटों पर दावेदारी पेश की…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar: बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का कोई स्थायी प्रादेशिक संगठन नहीं है। इसके बावजूद कुछ प्रभावशाली जिलों में जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं और बिहार से कुछ नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

    बिहार से झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पटवारी हांसदा उर्फ बाबा ने मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर 14 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। बाबा ने जिन विधानसभा क्षेत्रों का जिक्र किया है, उनमें धमदाहा, कोढ़ा, पूर्णिया सदर, प्राणपुर, मनिहारी, बहादुरगंज, रानीगंज, पिरपैंती, कटोरिया, बांका, चकाई, तारापुर, बिहारीगंज और छातापुर शामिल हैं।

    बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर निर्वाचन आयोग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दुर्गा पूजा के समाप्त होते ही चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। इस बीच, बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन के दल चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसमें भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस और अन्य छोटी पार्टियां शामिल हैं।

    दशहरा के बाद किसी भी समय गठबंधनों द्वारा सीटों का बंटवारा और प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। इसी कड़ी में झामुमो भी अपनी दावेदारी को मजबूत करने में सक्रिय हो गया है। झारखंड से भी झामुमो के कई नेताओं ने पहले ही 12-14 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी।

    Bihar Bihar Assembly Election 2025 bihar elections Bihar news Bihar Politics Election Seats Hemant Soren India Alliance Jharkhand Mukti Morcha Jmm JMM Bihar Legislative Assembly Election NDA political news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेसारी लाल और तेजस्वी यादव ने बिहार के शक्तिपीठों और पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की…
    Next Article एक साल से अलग रह रहे दंपति फिर से मिले, मध्यस्थता केंद्र की बड़ी सफलता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.