Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कोलकाता में एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किए गए जामताड़ा के किसान अरिंदम चक्रवर्ती
    झारखंड

    कोलकाता में एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किए गए जामताड़ा के किसान अरिंदम चक्रवर्ती

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: मन में इच्छा शक्ति हो तो पत्थर में भी फूल खिलाया जा सकता है. यह चिरतार्थ कर दिखाया है कुंडहित प्रखंड के अंबा गावं के शिक्षित युवा किसान अरिंदम चक्रवर्ती ने. आज कुंडहित प्रखंड सहित पुरे देश में अरिंदम चक्रवर्ती के कृषि कार्य को लेकर चर्चा बना हुआ है. अरिंदम चक्रवर्ती का उत्कृष्ट कृषि कार्य को देखते हुए जिला के अलावे राज्य में भी पुरस्कार से सम्मनित किया गया. वहीं बीते दिन दिल्ली और बुधवार को कोलकता में आईसीएआर व सीआईएफई के तहत एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2024 में पश्चिम बंगाल के एडिशनल चीफ सेकेटरी सुब्रत गुप्ता एंव प्रोजेक्ट सेकेटरी तापस कुमार घोषाल के हाथों से सम्मानित किया गया.

    इस दौरान अरिंदम चक्रवर्ती ने बताया कि मेरे द्वारा किए गये उत्कृष्ट आम बागवानी की चर्चा सुनकर बंगाल के कोलकाता शॉर्टलेक आईसीएआर एंव सीआईएफई के तहत मुझें 31 जनवरी 2024 को कोलकाता कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमत्रंण पत्र भेजा गया था. जहां पहुंचने पर पश्चिम बंगाल द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2024 में मुझे अवार्ड से सम्मानित किया गया. जहां अधिकारी द्वारा जैविक खेती पर चर्चा किया गया. उन्होंने कहा कि रसायनिक खादों से जमीन जहरीले हो रहें है. साथ ही रसायनिक खाद से उत्पन्न साग सब्जी खाने से तरह-तरह की बीमारी उत्पन्न हो रही है. इससे बचने के लिए किसानों को जैविक खेती पर जोर देने को कहा गया. कहा गया की जैविक खादों व दवाईयों का उपयोग अधिक से अधिक फसल उत्पादक कर सकते है. वहीं इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया.

    अरिंदम चक्रवर्ती को कोलकाता में अवार्ड मिलने से क्षेत्र के किसानों ने बधाई दी. इस दौरान शालुका के किसान सजल दास, सियारसुली के नदिया मंडल, बीटीएम नरेश साह आदि ने बताया आज अरिंदम चक्रवर्ती के खेती देखकर हम सभी को गर्व महसुस हो रहा है. उनके द्वारा आम बागवानी में मियाजाकी सहित विभिन्न उच्च प्रजाति के आम, लिची, आमरुद सेव, नारियल, जामुन आदि प्रजाति के फलों क्षेत्र में चर्चा है. उनके द्वारा किए गये बागवानी को देखकर हम सभी किसानों को उसी तरह की बागवानी करने की प्रेरणा जगा है.

    अरिंदम चक्रवर्ती आज की खबर एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड करंट न्यूज कुंडहित प्रखंड जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार
    Next Article मोरहाबादी गेस्ट हाउस या सीएसओआई में रात गुजारेंगे हेमंत सोरेन, कैम्प जेल बनाने को लेकर चल रही वार्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने वाले ईडी अफसर के ससुर की हुई थी ह’त्या, आईपीएस पत्नी को भी 24 साल बाद मिला इंसाफ

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026
    Latest Posts

    मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने वाले ईडी अफसर के ससुर की हुई थी ह’त्या, आईपीएस पत्नी को भी 24 साल बाद मिला इंसाफ

    July 8, 2026

    आरजी कर रे’प पीड़िता की मां के बयान से नाराज क्यों हुए लोग?

    July 8, 2026

    राम मंदिर विवाद मामले के बीच फिल्म बनाने निकले अनुपम खेर

    July 8, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    July 8, 2026

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.