Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार
    झारखंड

    BREAKING : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2024Updated:January 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया है. गठबंधन के विधायक राजभवन पहुँच गए है. हेमंत सोरेन को जेल नहीं ले जाया जायेगा. फिलहाल उनके लिए कैम्प जेल बनाया गया है.  इससे पहले ईडी की पूछताछ के बीच सीएम आवास के बाहर हलचल तेज थी. अचानक से भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. राज्य के आला पुलिस अधिकारी सीएम आवास के अंदर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों में आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे, आयुक्त, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा शामिल थे. वहीं ईडी के भी कुछ अधिकारियों के पहुंचने की बात कही जा रही थी. बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी 7 घंटे से पूछताछ कर रहे है. जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 20 जनवरी को भी उनसे 7 घंटे पूछताछ की थी. जिसमें सीएम के जवाब से ईडी के अधिकारी संतुष्ट नहीं थे. इसलिए फिर से समन भेजकर पूछताछ के लिए समय तय करने को कहा था. 31 जनवरी का समय सीएम ने ईडी को मेल भेजकर दिया था. इसके बाद ही ईडी की टीम कड़ी सीएम आवास पूछताछ के लिए पहुंची थी.

     

    सीएम आवास में 3 ट्रैवलर बस की इंट्री

    सीम आवास में हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करने पहुंची है. इस बीच सीएम आवास के गेट नंबर 2 से देर शाम दो बड़ी गाड़ियों की इंट्री हुई है. 2 ट्रैवलर बसों में कौन है या किस उद्देश्य से ये गाड़ियां बुलाई गई है जो साफ नहीं था. इस बीच एक और ट्रैवलर बस सीएम आवास पहुंची है. इसके बाद सीएम आवास में तीन ट्रैवलर बसें मौजूद थी.

    सत्ता पक्ष के विधायक बैग लेकर पहुंचे

    हेमंत सोरेन से जारी पूछताछ के बीच सत्ता पक्ष के विधायक बैग और लगेज लेकर पहुंचे है. संभावना जताई जा रही है कि विधायक राजभवन जाएंगे. साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें एक साथ रखा जाएगा. जिससे कि सत्ता पक्ष के विधायकों से कोई संपर्क न कर पाए.

    अधिकारी आज की खबर ईडी करंट न्यूज जवान अलर्ट जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड ट्रैवलर बस डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस अधिकारी पूछताछ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज व्यवस्था सत्तापक्ष के विधायक सिटी न्यूज सीएम सुरक्षा स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चम्पई सोरेन बन सकते है झारखंड के मुख्यमंत्री
    Next Article कोलकाता में एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किए गए जामताड़ा के किसान अरिंदम चक्रवर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.