Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को शनिवार रात स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क के आसपास नशे के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और रौशन महतो व शिव किशोर पाण्डेय को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया।
रविवार को डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।
पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Also Read : राष्ट्रीय पुस्तक मेले की तैयारियां शुरू, 26 दिसंबर से होगा आयोजन


