Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी पावर प्लांट के कार्यशाला में दिया गया एनएपीएस प्रशिक्षण, आईटीआई प्रतिनिधियों व छात्रों ने लिया हिस्सा
    झारखंड

    अदाणी पावर प्लांट के कार्यशाला में दिया गया एनएपीएस प्रशिक्षण, आईटीआई प्रतिनिधियों व छात्रों ने लिया हिस्सा

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा : बुधवार को अदाणी पावर प्लांट स्थित सभागार में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और प्रशिक्षुता योजना के बारे में युवाओं/प्रतिष्ठानों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, क्षेत्रीय व कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय ने कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय के सहयोग से गोड्डा में एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षुता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि गोड्डा-डीएफओ मौन प्रकाश, झारखंड कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक बीके सिंघा, उप निदेशक पीके मांडवी, सहायक निदेशक हिमांशु, अदाणी पावर के प्लांट हेड प्रसून चक्रवर्ती, गोड्डा की नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी व अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया.

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए, झारखंड कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक श्री सिंघा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रशिक्षु संवर्धन योजना (एनएपीएस) के तहत प्रशिक्षण और लाभों पर प्रतिष्ठानों के बीच जागरूकता पैदा करना है. बता दें कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश पर कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय की ओर से देश भर इस तरह की कार्यशाला का आयोजन कराया जा रहा है. झारखंड में भी कुल सात “अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप” का आयोजन किया जाना है, जिनमें से अबतक पांच कार्यशालाएं रांची, धनबाद, जमशेदपुर, आईआईएम रांची और पलामू में आयोजित की जा चुकी हैं. जबकि छठा राष्ट्रीय प्रशिक्षुता जागरूकता संथाल परगना के गोड्डा में आयोजित किया गया, जिसमें देवघर जामताड़ा और पाकुड़ के तकरीबन 15 से अधिक सरकारी और प्राइवेट आईटीआई के प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय उद्योगों और पॉलिटेक्निक छात्रों ने भाग लिया.

    अपने भाषण में मुख्य अतिथि मौन प्रकाश ने गोड्डा जिले में कार्यशाला आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना की और कौशल को प्रोत्साहित करने और उद्योगों के लिए योग्य कार्यबल की मांग को पूरा करने के लिए इस तरह के और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया. वहीं अदाणी पावर के प्लांट हेड ने युवाओं को ज्ञान के आधार के साथ खुद को अद्यतन और उन्नत करने और वर्तमान बाजार तकनीकी रुझानों के साथ आधुनिक कौशल सेट हासिल करने की सलाह दी. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इसी साल शुरू हुए गोड्डा पावर प्लांट में सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए स्थानीयता को आधार बना कर न सिर्फ रोजगार मुहैया कराया जा रहा है बल्कि हाल ही में 40 से ज्यादा युवाओं को अपरेंटिसशिप के लिए चयनित करके उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अपने समापन भाषण में, कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय के उप निदेशक श्री मांडवी ने प्रशिक्षुता जागरूकता कार्यक्रम को बढ़ावा देने में और कौशल विकास कार्यक्रमों पर प्रधानमंत्री के फोकस का भी उल्लेख किया और कहा कि उनकी प्रेरणा प्रभावी और कुशल तरीके से कौशल विकास प्रशिक्षण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रही है.

    ये भी पढ़ें: तेनु-बोकारो नहर मरम्मत की निविदा प्रक्रिया दूसरी बार भी स्थगित, संवेदको में रोष

    अदाणी पावर प्लांट आज की खबर करंट न्यूज गोड्डा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में बोले गृहमंत्री, देश के खिलाफ बोला तो होगी जेल
    Next Article राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.