Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत जैसा बने इजरायल, हमास पर भी बरसे सऊदी अरब के प्रिंस
    ट्रेंडिंग

    भारत जैसा बने इजरायल, हमास पर भी बरसे सऊदी अरब के प्रिंस

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2023Updated:October 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : इजरायल-हमास युद्ध भयावह रूप लेता जा रहा है. आतंकी हमले के बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. इजरायली सेना गाजा में अब तक 100 से अधिक ठिकानों को बर्बाद कर चुकी है. इस बीच सऊदी अरब के एक राजकुमार तुर्की बिन फैसल अल सऊद का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने जंग के लिए हमास और इजरायल दोनों की कड़ी आलोचना की है. सऊदी अरब में 24 साल खुफिया विभाग की कमान संभालने वाले फैसल ने कहा है कि इस संघर्ष में कोई नायक नहीं है, केवल पीड़ित हैं. इसका एक ही हल है- नागरिक विद्रोह. फैसल ने भारत का भी उल्लेख किया. कहा कि नागरिक विद्रोह ने भारत में ब्रिटिश और पूर्वी यूरोप में सोवियत साम्राज्य को खत्म कर दिया था.

    इसे भी पढ़ें : नहीं रहे वाघ बकरी चाय के ED पराग देसाई, 100 से 2000 करोड़ तक पहुंचाया था कंपनी का कारोबार

    हमास के इस्लामी दावे को भी झुठलाया

    78 वर्षीय सऊदी प्रिंस तुर्की बिन फैसल ने कहा है कि इजराइल के पास जबरदस्त सैन्य श्रेष्ठता है और दुनिया गाजा में उसके द्वारा मचाई जा रही तबाही को देख सकती है. इस महायुद्ध की शुरुआत के जिम्मेदार हमास पर निशाना साधते हुए फैसल ने कहा मैं स्पष्ट रूप से हमास द्वारा किसी भी नागरिक को निशाना बनाने की निंदा करता है, जैसा कि उस पर आरोप लगाया गया है. इस तरह का लक्ष्य हमास के इस्लामी पहचान के दावों को झुठलाता है. उन्होंने कहा, निर्दोष बच्चों, महिलाओं और बुजुगों की हत्या और पूजा स्थलों को अपवित्र करना इस्लाम तो कतई नहीं है.

    इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड कप: भारत ने धर्मशाला स्टेडियम का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

    जवाबी कार्रवाई में 5800 से अधिक लोगों की मौत

    सऊदी राजकुमार ने इजरायली सरकार को हमले का मोका देने के लिए हमास की आलोचना की. उन्होंने कहा मैं इस सरकार को गाजा से उसके नागरिकों का जातीय सफाया करने और उन पर बमबारी करने का बहाना देने के लिए हमास की निंदा करता हूँ. सऊदी राजकुमार ने फिलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के सऊदी अरब के प्रयास को विफल करने के लिए हमास की आलोचना भी की. कई विशेषज्ञों ने कहा है कि इजरायल सऊदी अरब संबंधों का सामान्यीकरण, जो गाजा में युद्ध के कारण रुका हुआ था, एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि थी जिसके खिलाफ हमास ने अपने अभूतपूर्व हमले की योजना बनाई थी.

    इसे भी पढ़ें : इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध : हॉलीवुड हस्तियों का अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को खुला पत्र, किया यह आग्रह

    India Israel Israel Hamas war Israel should become like India Johar Live Prince of Saudi Arabia Prince of Saudi Arabia lashed out at Hamas इजरायल इजरायल हमास युद्ध जोहार लाइव भारत भारत जैसा बने इजरायल सऊदी अरब के प्रिंस हमास पर बरसे सऊदी अरब के प्रिंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे वाघ बकरी चाय के ED पराग देसाई, 100 से 2000 करोड़ तक पहुंचाया था कंपनी का कारोबार
    Next Article रांची में मौसम का बिगड़ा मिजाज, अगले 24 घंटे भारी, राज्य के इन इलाकों में होगी बारिश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.