Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में मौसम का बिगड़ा मिजाज, अगले 24 घंटे भारी, राज्य के इन इलाकों में होगी बारिश
    झारखंड

    रांची में मौसम का बिगड़ा मिजाज, अगले 24 घंटे भारी, राज्य के इन इलाकों में होगी बारिश

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2023Updated:October 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : दुर्गा पूजा का माहौल और राजधानी रांची का मौसम खराब. आज शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि है. दुर्गा पूजा पंडाल घूमने और मां अम्बे की पूजा अर्चना का सबसे प्रमुख दिन. लेकिन यह क्या. राजधानी रांची के तो मौसम का ही मिजाज बिगड़ गया है. सुबह से ही बादल छाये हुए हैं. धूप तो नजर ही नहीं आ रही है. हालांकि इस संबंध में मौसम विभाग ने भी अलर्ट किया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे. 24 घंटे के भीतर राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार बने हुए हैं. ऐसे में यदि बारिश हुई तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी.

    इसे भी पढ़ें : भारत जैसा बने इजरायल, हमास पर भी बरसे सऊदी अरब के प्रिंस

    कल भी ठीक नहीं रहेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आसमान में मंगलवार तक बादल छाए रहेंगे पर महादशमी के बाद से मौसम फिर से पूरी तरह साफ हो जाएगा. मौसम के बदलते मिजाज का असर नवमी-दशमी में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम पर पड़ सकता है. मौसम विभाग रांची के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. निम्न दबाव का असर पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड पर भी इसका असर पड़ेगा. 24 को राजधानी समेत कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. मौसम के परिवर्तन का असर यह होगा कि झारखंड में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. जबकि, दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आएगी.

    इसे भी पढ़ें : नहीं रहे वाघ बकरी चाय के ED पराग देसाई, 100 से 2000 करोड़ तक पहुंचाया था कंपनी का कारोबार

    आखिर क्यों हुआ मौसम में बदलाव

    मौसम में इस तरह का व्यापक बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अतिदबाव के और व्यापक होने की वजह से हुआ है. अरब सागर में भी सीवियर साईक्लोनिक स्टोर्म बना हुआ है. पर इसका असर झारखंड में देखने को नहीं मिलेगा. जबकि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अतिदबाव के और व्यापक होने की वजह से सोमवार के बाद 25 को भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं. यह अतिदाब क्षेत्र में बदलकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट की ओर बढ़ रहा है. इसी वजह से यह अगले 24 घंटों के दौरान तट से टकरा सकता है. झारखंड में इसका असर उन्हीं इलाके में पड़ सकता है जो पश्चिम बंगाल से सटे हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना और कोल्हान के इलाकों पर कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है.

    इसे भी पढ़ें : बाइक पर देर रात निकले डीसी-एसएसपी, पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था का लिया जायजा

     

    24 घंटे के भीतर होगी बारिश bad weather in Ranchi forecast of Ranchi Meteorological Center it will be cloudy it will rain within 24 hours Jharkhand weather update Johar Live weather update छाये रहेंगे बादल जोहार लाइव झारखंड मौसम अपडेट मौसम अपडेट रांची में मौसम का मिजाज खराब रांची मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत जैसा बने इजरायल, हमास पर भी बरसे सऊदी अरब के प्रिंस
    Next Article डीएम ने नीतीश के विधायक को दिखाई कानून की ताकत, कहते थे-पिस्टल है तो लहरायेंगे, कौन रोकेगा!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.