Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इजरायल-हमास युद्ध : यूएन चीफ गुटेरेस ने कही ऐसी बात की इजरायल ने मांग लिया इस्तीफा
    ट्रेंडिंग

    इजरायल-हमास युद्ध : यूएन चीफ गुटेरेस ने कही ऐसी बात की इजरायल ने मांग लिया इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : इजरायल व हमास की जंग लगातार भयावह होती जा रही है. पूरी दुनिया दो खेमों में बंटती हुई नजर आ रही है. एक तरफ गाजा पर इजरायल के हमले की निंदा हो रही है तो दूसरी तरफ इजरायल ने हमास की तुलना आईएसआईएस से कर दी है. लेकिन, अब यह जंग संयुक्त राष्ट्र की दहलीज तक पहुंच गई है. इजरायल व हमास की जंग को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा हुई.  इस बीच यूएन में इजरायल के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से इस्तीफे की मांग कर डाली.

    इसे भी पढ़ें : रावण दहन से पहले मंच पर चले रॉकेट, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद समेत अन्य लोग…देखें विडियो

    क्या बोले इजरायल के राजदूत

    इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस से तुरंत इस्तीफा देने की मांग कर डाली. एर्दान ने कहा कि यूएन चीफ ने बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की सामूहिक हत्या को लेकर जो समझ दिखाई है, वो संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त नहीं है. मैं उनसे तुरंत इस्तीफा देने की मांग करता हूं. ऐसे लोगों से बात करने का कोई मतलब ही नहीं है, जो इजरायलियों और यहूदी लोगों के खिलाफ सबसे भयावह अत्याचारों को लेकर संवेदना जताते हैं. मेरे पास शब्द नहीं है.

    इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का वध किया

    गुटेरेस के विचार को बताया त्रासदीपूर्ण

    उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब इजरायल पर रॉकेट दागे जा रहे हैं. यूएन प्रमुख ने बिना किसी संदेह के यह साबित कर दिया है कि वह इस क्षेत्र की वास्तविकता से पूरी तरह से अनजान हैं. वह नाजी हमास के नरसंहार को अनैतिक तरीके से देखते हैं. एर्दान ने कहा कि गुटेरेस का यह बयान कि हमास का हमला कोई अचानक से नहीं हो गया. आतंकवाद और हत्या से सहानुभूति जैसा है. यह समझ से परे है. यह काफी दुखद है कि होलोकॉस्ट के बाद गठित किसी संगठन प्रमुख के इस तरह के भयावह विचार हो सकते हैं. यह त्रासदीपूर्ण हैं.

    इसे भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक का ब्रेक फेल, एक की मौत, कई घायल 

    आखिर क्या बोल गए गुटेरेस

    यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा पट्टी पर इजरायली सेना की बमबारी पर चिंता जताते हुए कहा था कि कोई भी पक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून से ऊपर नहीं है.

    इसे भी पढ़ें : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अमृत कलश प्राप्त किया

    युद्धविराम की अपील की थी

    गाजा के हालत दयनीय बने हुए हैं. वहां लोग भोजन, पानी और दवा जैसी बुनियादी चीजों की किल्लत से जूझ रहे हैं. ऐसे में उन्होंने इजरायल और हमास से तत्काल मानवीय युद्धविराम की अपील की थी. गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट पर सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक में कहा था कि मैं सभी से अपील करता हूं कि इससे पहले कि इस युद्ध में और निर्दोष लोगों की जान चली जाए, इसे रोक देना चाहिए. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह मांग करनी चाहिए कि सभी पक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करें. इस बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन, फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल मलिकी व ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा भी शामिल हुए थे.

    इसे भी पढ़ें : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अमृत कलश प्राप्त किया

    Israel Ambassador Israel Hamas war Johar Live resignation sought from UN Chief Guterres UN Chief Guterres United Nations इजरायल राजदूत इजरायल हमास युद्ध जोहार लाइव यूएन चीफ गुटेरेस यूएन चीफ गुटेरेस से मांगा इस्तीफा यूनाइटेड नेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरावण दहन से पहले मंच पर चले रॉकेट, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद समेत अन्य लोग…देखें विडियो
    Next Article 18 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.