जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही से विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहां बेली बोधनवाला घाट में प्रतिमा विर्सजन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसमें आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं. वहीं एक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से वह सीधे नदी में जा गिरा, जिससे दूसरे पूजा कमेटी का प्रतिमा विसर्जन कर रहे श्रद्धालु चपेट में आ गये. वहीं मौके पर भगदड़ मच गयी. प्रशासन की ओर से कोई मुक्कमल इंतजाम नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पूजा कमेटियों के सहयोग से घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है. सूचना पर पहुंचे जमशेदपुर पुलिस के आला अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को विसर्जन के दौरान विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया.
मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक का ब्रेक फेल, एक की मौत, कई घायल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अमृत कलश प्राप्त किया
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

